Saturday, 29 August 2026

अघोषित बिजली कटौती,पानी ,बिगडती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दिया धरना , निकाला पैदल मार्च किया प्रदर्शन


अघोषित बिजली कटौती,पानी ,बिगडती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दिया धरना , निकाला पैदल मार्च किया प्रदर्शन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा की अध्यक्षता में  शुक्रवार के गांधी पार्क टोंक में अघोषित बिजली कटौती ,पेयजल की समस्या एवं बिगडती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने गांधी पार्क में धरना दिया साथ ही घण्टाघर तक पैदल मार्च निकाल करके प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि राजस्थान में पिछले आठ महिने से भाजपा सरकार आने के बाद आम जनता को मूलभूत सुविधाएं मिल नही पा रही। उन्होंने कहा कि गांव तथा छोटे कस्बों में घंटो की बिजली अघोषित कटौती हो रही है जिससे लोगों को बड़े कष्टों का सामना करना पड़ रहा है ।

उन्होंने कहा कि बिजली के बिलों में फिक्स चार्ज बढ़ा दिए गए हैं जिससे आमजन के बिजली के बिल बढ़कर आ रहे हैं इतना ही नही प्रदेश में पेयजल आपूर्ति करने में भी भजनलाल सरकार पूरी तरह असफल रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधिक गतिविधियों का ग्राफ बढा है जिसको लेकर आमजन चिंतित है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामविलास  चौधरी ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में भाजपा की सरकार ने आते ही कटौती शुरू की हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पांच सालों में कोई जन आंदोलन नहीं हुआ वहीं जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों को घर बैठे उपलब्ध कराई गई । चाहे बिजली हो या पानी कहीं कोई आंदोलन नहीं हुआ तथा अपराधों के ऊपर भी कंट्रोल रहा लेकिन भाजपा की सरकार आते ही आन्दोलन शुरू हो गए। कांग्रेस के एक  दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन आन्दोलन में निवाई के पूर्व विधायक कमल बैरवा, श्रीराम चैधरी, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक ,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका बैरवा, दिनेश चैरासिया ,सलीमुद्दीन खान,विजय बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सालोदिया, शब्बीर अहमद, लक्ष्मण चैधरी गाता,जयनारायण मीणा, सुनील बंसल ,इम्तियाज खान, मणिन्द्र बैरवा , जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता जर्रार खान आदि ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस के जिलास्तरीय धरने में कुलदीप सिंह राजावत, फोजु मीणा , हंसराज गाता, इरशाद बेग ,कैलाशी देवी मीणा,रामलाल संडीला, सीपी श्रीवास्तव ,अशोक महावर,भागचंद गुर्जर, सेवादल बाबूलाल वर्मा, सीपी मेहता  मयंक गोयल, हुसैन कायमखानी, एहसान बाबा ,शौकत कायमखानी आदि मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts