Saturday, 29 August 2026

तपस्वी भवन वैशाली नगर अजमेर पर होगा गायत्री यात्रा रथ का 4 अगस्त को भव्य स्वागत


तपस्वी भवन वैशाली नगर अजमेर पर होगा गायत्री यात्रा रथ का 4 अगस्त को भव्य स्वागत

अखिल विश्व गायत्री परिवार राजस्थान शक्तिपीठ पुष्कर द्वारा आयोजित 84 कोस की पुष्कर तीर्थ अरण्य प्रदक्षिणा  यात्रा में चल  रथ का भव्य स्वागत 4 अगस्त प्रातः 9:00 बजे तपस्वी भवन वैशाली नगर अजमेर पर पुष्प वर्षा,  रथ  का पूजन साथ चल रहे गायत्री परिवार के संत सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया जाएगा। 

रथ का पूजन तपस्वी परिवार सनातन धर्म रक्षा संघ (अजयमेरु) राजस्थान द्वारा संतों के सानिथ्य में संपन्न होगा। 

कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला सत्र न्यायाधीशअजय शर्मा ने बताया कि गायत्री रथ आगे चोपड़ा रामगंज मांगलियावास अजयपाल होता हुआ पुष्कर ब्रह्म घाट पहुंचेगी जहां पर पांच दिवसीय तीर्थ पुष्कर अरण्य प्रदक्षिणा कार्यक्रम का समापन होगा। उन्होंने बताया कि तपस्वी भवन वैशाली नगर पर स्वागत कार्यक्रम में इंजीनियर अशोक शर्मा, डॉक्टर कुलदीप शर्मा, डॉक्टर रामनिवास शर्मा, सीनियर एडवोकेट भगवान सिंह चौहान, डॉक्टर लाल थदानी, राम सिंह उदावत, देवेंद्र त्रिपाठी बृजेश गौड़ श्रीमती गायत्री शर्मा, तपस्वी परिवार सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित रहेंगे।

Previous
Next

Related Posts