



राजस्थान विधानसभा में 2 अगस्त शुक्रवार को प्रश्न काल के साथ प्रातः काल 11:00 बजे कार्रवाई शुरू हो गई।
शून्यकाल में स्थगन,पर्ची और नियम 295 के तहत विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को तीन ध्यान आकर्षण प्रस्ताव को अनुमति प्रदान की है। पहला ध्यान आकर्षण प्रस्ताव भाजपा के ताराचंद जैन का है। वे नगर विकास न्यास उदयपुर से नगर निगम उदयपुर को हस्तांतरित योजनाओं में तत्कालीन आयुक्तऔर अधिकारियों द्वारा की गई अनियमिताओं की जांच को लेकर नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा का ध्यान आकर्षित करेंगे।
दूसरा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव भाजपा के फूल सिंह मीणा का है। वे उनके विधानसभा क्षेत्र उदयपुर ग्रामीण की ग्राम जावर के खनन प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार प्रदान करने के संबंध में खान मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।
तीसरा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव कांग्रेस के विधायक रतन देवासी का है। वे जोधपुर स्थित राईका बाग रेलवे स्टेशन का नाम गलती से राई का बाग लिखे जाने के संबंध में राजस्व मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।
शून्य काल में विधानसभा में निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी उनके विधानसभा क्षेत्र की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाबराम उपखंड रामसर में शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में याचिका प्रस्तुत करेंगे।
कांग्रेस के विधायक रूपेंद्र सिंह कुन्नर ग्राम पंचायत सती रामपुर पंचायत समिति डूंगरगढ़ में पावर हाउस से गुमानपुरा में रोड का नवीन डामर सड़क के निर्माण की स्वीकृति के लिए याचिका प्रस्तुत करेंगे।
भाजपा के कैलाश चंद वर्मा बगरू विधानसभा क्षेत्र में स्थित नंदपुरी से जगतपुरा तक सेक्टर रोड को अनुमोदित योजना अनुसार 80 फिट किए जाने के के संबंध में याचिका प्रस्तुत करेंगे। विधायक भगवानाराम सैनी उदयपुर के गुड़ा गोड जी उपखंड कार्यालय खोलने के संबंध में याचिका प्रस्तुत करेंगे। भाजपा की विधायक नोक्षम काम में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए खान याचिका प्रस्तुत करेंगी।
लंच ब्रेक के बाद विधानसभा में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत राज्य बाध सुरक्षा संगठन का द्वितीय वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
विधानसभा में शुक्रवार को पानी और बिजली पर चर्चा होगी।