Saturday, 29 August 2026

यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान के साथ धोखा किया: डोड़सरा


यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान के साथ धोखा किया: डोड़सरा

कांग्रेस के विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान के साथ धोखा किया है। राजस्थान के हितों पर हरियाणा के सामने सरेंडर किया है।

कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार कोपेयजल की चर्चा के दौरान अपनी बात रखते हुए कहा कि राजस्थान विधानसभा में यमुना जल समझौते में शेखावाटी की जनता से हुए धोखे की सच्चाई सामने रखी। उन्होंने कहा कि समझौता उनके पास है और समझौते के तहत पहले हरियाणा 24 हजार यूसिक पानी लेने के बाद पानी बचेगा तो 4 महीने के लिए पानी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 4 महीने में डीपीआर बनाने का दावा किया जा रहा था अब 6 महीने बाद भी  डीपीआर नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को खेद प्रकट करना चाहिए।

Previous
Next

Related Posts