Saturday, 29 August 2026

राज्यपाल बागड़े गुरुवार को दिल्ली पहुँचे, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात


राज्यपाल बागड़े गुरुवार को दिल्ली पहुँचे, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद गुरुवार को दिल्ली पहुँचे। वहां राज्यपाल श्री बागडे ने  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

राज्यपाल बागडे की गृह मंत्री शाह से यह शिष्टाचार भेंट थी।

राज्यपाल बागड़े ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने गुरुवार को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों ने संसदीय  परम्पराओ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। 

राज्यपाल बागडे की केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात

राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे की गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव  से मुलाकात हुई।

बागडे और यादव की यह शिष्टाचार भेंट थी। 

    Previous
    Next

    Related Posts