



राजस्थान विधानसभा में 1 अगस्त गुरुवार को प्रातःकाल 11:00 बजे प्रश्न काल के साथ कार्रवाई शुरू होगी। शून्य काल में स्थगन प्रस्ताव,पर्ची और नियम 295 के तहत विधायकअपने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे ।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को तीन ध्यान आकर्षण प्रस्ताव को अनुमति प्रदान की है। पहले ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लाडपुरा से भाजपा विधायक कल्पना सिंह का है। वे देवस्थान विभाग की जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण को मुक्त करने के लिए देवस्थान मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।
दूसरा ध्यान रखासन प्रस्ताव कांग्रेस के अमित चाचन का है।वे नोहर में रोई मौज राजासर में खातेदारी भूमि निरस्त करने के संबंध में राजस्व मंत्री ध्यान आकर्षित करेंगे।
तीसरा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव निर्दलीय विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी का है। वे बाड़मेर मुख्यालय में बरसाती पानी निकासी के लिए वॉटर ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत के लिए नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा का ध्यान आकर्षित करेंगे।
विधानसभा में भाजपा के विधायक अर्जुन लाल बिलाड़ा में सहायक वाणिज्य कर अधिकारी का कार्यालय स्थापित करने और कृषि महाविद्यालय खोलने के लिए याचिका प्रस्तुत करेंगे। विधायक विनोद कुमार रावतसर पीलीबंगा में रेलवे फाटक और बीच बनाने की मांग को लेकर याचिका प्रस्तुत करेंगे। निर्दलीय विधायक डॉक्टर प्रियंका चौधरी राजस्व ग्राम असाडा में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग रखेंगी।
लंच ब्रेक के बाद विधानसभा में गुरुवार को राजस्थान भूजल भू (संरक्षण और प्रबंधन) प्राधिकरण विधेयक 2024 पर चर्चा और पारित किया जाएगा। इस विधेयक को जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक मंत्री कन्हैया लाल चौधरी चर्चा का प्रस्ताव विधानसभा में रखेंगे। विधानसभा में गुरुवार को पेयजल को लेकर चर्चा होगी।