



कान में सनसनाहट की समस्या से कई लोगों को परेशान होती है। यह बहुत आम समस्या है और जो लोग इससे परेशान रहते हैं, उनके लिए अपने रेगुलर वर्क करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कान में सनसनाहट व्यक्ति को असहज करती है और अन्य कामों को करने में बाधा डालती है। कान में सनसनाहट होने की एक वजह, कान में सिटी-सी आवाज आना भी है। इससे बचने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप डॉक्टर के पास जाएँ और अपना अच्छी तरह से इलाज करवाएं। हालाँकि, जीवनशैली में बदलाव कर, खानपान की आदतों में सुधार कर और कुछ सामान्य घरेलू उपाय आजमाकर आप इस समस्या से निपट सकते हैं।
कान में सनसनाहट की वजह को पहचानें, (Causes Of Tinnitus)
कान में सनसनाहट वैसे तो गंभीर बिमारियों का लक्षण हो सकती है, जैसे बीपी बढ़ना, किसी चीज से एलर्जी या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं। लेकिन, ऐसे में जब आप यह जान लेने की कोशिश करते हैं कि किन वजहों से कान में सनसनाहट की समस्या बढ़ जाती है, तो आप इससे कुछ हद तक निपटने में सक्षम हो सकते हैं। इसके लिए, सबसे पहले आप उन चीजों को जानने की कोशिश करें कि क्या चीजें हैं, जो इसे ट्रिगर करती हैं। उदाहरण के तौर पर, खानपान की कोई चीज, नशीले पदार्थ, दवाईयां आदि। इस तरह की चीजों से दूर रहकर आप अपनी समस्या को कम कर सकते हैं। इसके अलावा, शराब, एस्पिरिन जैसी दवाई और नमक कान में सनसनाहट की समस्या को बढ़ावा दे सकते हैं।
कान में सनसनाहट से बचने के उपाय (Home Remedies For Tinnitus),
कान में सनसनाहट से बचने के लिए आप निम्न उपाय आजमा सकते हैं-तेज आवाज वाली जगहों से दूर रहें ,कान में सनसनाहट की समस्या को कम करने के लिए मरीज को चाहिए कि वो ऐसी जगहों में जाने से बचें, जहाँ बहुत शोर होता है या तरह-तरह की आवाजें आती हैं। दरअसल, कान में सनसनाहट से परेशान व्यक्ति जब शोर भरे इलाके में जाता है, तो इससे उसकी परेशानी बढ़ जाती है।
कान में सनसनाहट की समस्या अक्सर तब गंभीर रूप ले लेती है, जब व्यक्ति शांति प्रिय जगह में बैठता है। लेकिन, कान में सनसनाहट के मरीज के लिए शांत जगह में बैठकर आराम करना काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है। सवाल है, ऐसे में आप क्या कर सकते हैं ? विशेषज्ञों की राय, मानें, तो इस स्थिति में मरीज को अकेले में बैठकर मंद आवाज में म्यूजिक या गाने सुनने चाहिए। इससे मरीज का ध्यान भटकता है और परेशानी भी कम हो जाती है।
कान में सनसनाहट से बचने के लिए रिलैक्स करें,
कान में सनसनाहट की समस्या को आप परेशान रहकर ख़त्म नहीं कर सकते हैं और इसकी कोई दवा भी नहीं है, जो इस परेशानी से आपको मुक्ति दिला सके। ऐसे में, आपको खुद को रिलैक्स रखना चाहिए। असल में, कई बार कान में सनसनाहट होने की वजह अतिरिक्त तनाव और परेशानी भी हो सकती है। इन सबसे दूर रहने के लिए रिलैक्स करना जरूरी है। जब आप रिलैक्स करते हैं, तो अपने तनाव का स्तर कम होता है और मन शांत रहता। इस तरह आपके कान में सनसनाहट की परेशानी में भी कमी आती है। रिलैक्स रहने के लिए आप कई तरह के उपाय आजमा सकते हैं, जैसे 15 मिनट के लिए डीप ब्रीथिंग एक्सरसाइज करें, योग करें, मैडिटेशन,एक्यूप्रेशर उपचार भी कर सकते हैं।
कान में सनसनाहट से बचने के लिए पर्याप्त नींद लें (Enough Sleep)
कान में सनसनाहट की परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब आप अच्छी नींद नहीं लेते हैं। यहाँ तक की कई बार नींद की कमी की वजह से कान में सनसनाहट की तकलीफ बढ़ने लगती है। समस्या के बढ़ने से नींद में भी खलल पड़ने लगता है। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि आप समय पर सोना और अच्छी तथा गहरी नींद लेने को अपनी आदत का हिस्सा बनाएं। ऐसा कैसे कर सकते हैं ? इसके लिए सोते समय अपने घर के माहौल में परिवर्तन कर सकते हैं, जैसे कमरे की बत्ती बंद करना, हल्का-सा म्यूजिक चलाना, फोन को खुद से दूर रखना आदि।आयुर्वेद में निद्रालु दवाई,सारिवादी वटी, ब्राह्मी वटी से राहत मिलती है।
डॉ. पीयूष त्रिवेदी आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी राजस्थान विधान सभा जयपुर।
9828011871.