



कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा टोंक विधायक सचिन पायलट बुधवार को टोंक पहुंचे तो रेल लाओ संघर्ष समिति टोंक के अध्यक्ष ,अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने छावनी चौराहा इंद्रा सर्किल पर 51 किलो की माला पहना करके ढ़ोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।
अकबर खान के साथ रामस्वरूप चौधरी, रशीद मोहम्मद, उपाध्यक्ष आसिफ भाई, कयामउद्दीन रंगरेज, फिरोज खान, शेखु बाबा , हरीनारायण मीणा, रामकेश शर्मा, शाहिद लाहौरी, शाहरुख़, साहिल लाम्बा , सत्यापाल जाट, हरीष गुर्जर सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक में विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल हुए।जिन्होंने ग्राम लहन टोंक में श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए साथ ही मंदिर में मत्था टेका तथा भागवत कथा का श्रवण किया।
सचिन पायलट ने ग्राम पंचायत लाम्बाकलां में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत की तथा ग्राम सदारपुर मेन रोड पर दोनो ओर नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण किया एवं राउमावि लाम्बाकलां में प्रार्थना स्थल पर टीनशेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। जिस दौरान जिलाध्यक्ष हरी प्रसाद बैरवा , पीसीसी उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी ,देहात कांग्रेस टोंक ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी मीणा एवं ग्रामीण मौजूद थे। पायलट ने ग्राम मेहंदवास के मुख्य मार्ग से गुजरते वक्त अपनी गाड़ी रोककर ग्रामीण चौपाल पर ग्रामीणों से मुलाकात की एवं उनकी समस्या सुनी।