Saturday, 29 August 2026

लाइव देखें:हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राज भवन में मुख्य न्यायाधीश  श्रीवास्तव ने राज्यपाल पद की शपथ दिलाई


लाइव देखें:हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राज भवन में मुख्य न्यायाधीश  श्रीवास्तव ने राज्यपाल पद की शपथ दिलाई

राजस्थान के मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राज भवन में मुख्य न्यायाधीश  एमएम श्रीवास्तव ने राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।

शपथ दिलाने से पहलेराज्य के मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने राष्ट्रपति द्वारा जारी राज्यपाल के नियुक्ति का वारंट का वाचन किया।राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े हिंदी में शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी प्रेमचंद बेरवा और विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी,विपक्ष के नेता टीकाराम जूली के अलावा कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

बागड़े महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं। वे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं। साल 2014 से 2019 के बीच महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बागड़े पहली बार 1985 में विधायक चुने गए थे।


Previous
Next

Related Posts