Saturday, 29 August 2026

लाइव देखें करवाई: विधानसभा प्रश्नकाल के साथ कार्रवाई शुरू, राजस्थान लोकायुक्त के प्रतिवेदन पर होगी चर्चा


लाइव देखें करवाई: विधानसभा प्रश्नकाल के साथ कार्रवाई शुरू, राजस्थान लोकायुक्त के प्रतिवेदन पर होगी चर्चा

राजस्थान विधानसभा में 31 अगस्त बुधवार को प्रातः काल 11:00 बजे प्रश्न काल के साथ कार्रवाई शुरू हो गई है। शून्य काल में स्थगन प्रस्ताव,पर्ची और नियम 295 के तहत विधायकविभिन्न समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आज दो ध्यान रखना प्रस्ताव को अनुमति प्रदान की है। पहले ध्यान आकर्षण प्रस्ताव बहुजन समाज पार्टी के विधायक जसवंत गुर्जर का है। उन्होंने बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों में अनियमिताओं की जांच करने की मांग को लेकर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा का ध्यान आकर्षित करेंगे।

दूसरा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव भाजपा के कैलाश वर्मा का है। वेआमेर तहसीलमें जैन मंदिर के नाम दर्ज मंदिर माफी की जमीन पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटाने के मामले में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा का ध्यान आकर्षित करेंगे।

लंच ब्रेक के बाद विधानसभा में खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा अल्पसंख्यक मामला एवं वक्फ की अधिसूचना रखेंगे। विधानसभा में नगरी विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्राराजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटीका 2021-22 का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

विधानसभा में भाजपा के विधायक केसाराम चौधरी धनला  स्टेट हाईवे 61 गुडा भोजराजपुरा मोड पर नाले में रास्ते पर अतिक्रमण है सड़क के किनारे पास नाला बनाकर पानी की निकासी की मांग की याचिका प्रस्तुत करेंगे।

भाजपा के विधायक गुरवीर सिंह नगर पालिका लालगढ़ को ठोस कचरा प्रबंधनके लिए भूमि एवं कचरा प्लांट के लिए बजट उपलब्ध कराने के संबंध में याचिका प्रस्तुत करेंगे।

निर्दलीय विधायक प्रियंका चौधरीबकर मेंप्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रमोद करने के संबंध में याचिका प्रस्तुत करेंगे।

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को लोकायुक्त राजस्थान के प्रतिवेदन पर चर्चा की जाएगी



Previous
Next

Related Posts