Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा ने भाजपा से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को भेजा पत्र


कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा ने भाजपा से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को भेजा पत्र

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा ने अब भाजपा नाता तोड़ लिया है उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। 

पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया। भाजपा नेता बैरवा ने पत्र में लिखा कि ‘मैं खुद भाजपा की विचारधारा से अपने आप को नहीं जोड़ पाया। कांग्रेस विचारधारा मेरे खून में है।’

पूर्व विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने विधानसभा के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में खिलाड़ी लाल बैरवा का टिकट काट दिया था। बैरवा ने गहलोत को इसका जिम्मेदार बताया था। जिसके बाद ही खिलाड़ी लाल बैरवा ने कांग्रेस छोड़कर जापा में शामिल हो गए थे और अब भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Previous
Next

Related Posts