



विधानसभा में 29 जुलाई सोमवार को शून्यकाल के दौरान भाजपा विधायक कालीचरण सराफ के ध्यान आकर्षण प्रस्ताव पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने घोषणा करते हुए कहा कि रामगढ़ बाध के बहाव क्षेत्र में चिन्हित 10 अतिक्रमणों खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाए जाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इस मामले में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने की कार्रवाई होगी।
उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि रामगढ़ बाध के बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण मामले में विधानसभा में गलत सूचना दी है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सरकार सख्त कार्रवाई करेगी इसमें कोई भीअतिक्रमण होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि अतिक्रमण करने वाले रसूखदार लोग हैंऔर उनके अतिक्रमण को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कमेटी पर कमेटी बनाई जा रही है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है उन्होंने कहा किकेसर प्लांट,निम्स मेडिकल कॉलेजऔर कई अन्य प्रभावशाली लोगों ने बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण किए हुए हैं। उन्होंने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि जिला कमेटी ने चिन्हित अतिक्रमण को नहीं हटाया है।