Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने की मुलाकात दी शुभकामनाएं


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने की मुलाकात दी शुभकामनाएं

भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मदन राठौड़ से 28 जुलाई रविवार को नई दिल्ली में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा परिवार राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की, जिसके लिए आप दोनों का कोटिशः आभार। इस दौरान उनके साथ प्रदेश और पार्टी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छूएगा तथा हम सभी राजस्थान को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने तथा संगठन को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्घ हैं।

मुख्यमंत्री शर्मा,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को दी शुभकामनाएं

27 जुलाई शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जोधपुर हाउस में मुलाकात की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री शर्मा ने राठौड़ को अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,तेलंगाना संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा से मुलाकात की । 

Previous
Next

Related Posts