Saturday, 29 August 2026

मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता,मुख्यमंत्री शर्मा ने दी बधाई


मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता,मुख्यमंत्री शर्मा ने दी बधाई

पेरिस ओलिंपिक्स में भारतीय शूटर मनु भाकर ने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। मनु ओलिंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

मनु सिल्वर मेडल जीतने से सिर्फ 0.1 पॉइंट्स से चूक गईं। मनु ने 2021 के टोक्यो ओलिंपिक में भी हिस्सा लिया था। तब मनु की पिस्टल खराब हो गई थी और वे फाइनल की रेस से बाहर हो गईं थीं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शूटर मनु भाकर को पेरिस ओलिंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल बधाई दी है।

Previous
Next

Related Posts