



कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगाठ के उपलक्ष्य पर 25 जुलाई गुरुवार को भाजयुमो के तत्वाधान में विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा कपिल मिश्रा, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी श्रीमती नेहा जोशी, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी समेत भारी संख्या में पार्टी एवं भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।