



राजस्थान विधानसभा में 25 जुलाई गुरुवार को प्रातः काल 11:00 बजे प्रश्न काल के साथ कार्रवाई शुरू होगी। शून्य काल में विधायक स्थगन प्रस्ताव, पर्चीऔर नियम 295 प्रस्ताव के तहत अपने विभिन्न समस्याओं को विधानसभा में रखेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को तीन ध्यान आकर्षण प्रस्ताव को अनुमति प्रदान की है। पहले ध्यान आकर्षण प्रस्ताव भाजपा के बाबू सिंह का है। वे ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की गांव सालोकिया ताला की ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक आय सेअधिक संपत्ति अर्जित करने के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में 4 साल से दर्ज मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर गृहमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।
दूसरा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव कांग्रेस की विधायक रीटा चौधरी का है। वे उनके विधानसभा क्षेत्र मांडव में जल जीवन मिशन के तहत सड़के क्षतिग्रस्त करने के मामले को लेकरविधानसभा में जलदाय मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।
तीसरा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव भाजपा के पब्बा राम विश्नोई का है।वेदी जोधपुर कोऑपरेटिव बैंकप्रधान कार्यालय के गम की अनिवायताओं की जांच के लिए सहकारिता मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।
लंच ब्रेक के बादविधानसभा मेंजल संसाधन मंत्री सुरेश रावतराज्य बांध सुरक्षा संगठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। विधानसभा में सहकारिता मंत्री गौतम दक सहकारिता विभाग के अनुदान मांगों और खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात मंत्री सुमित गोदारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात विभाग के अनुदान मांगों का प्रस्ताव रखेंगे। विधानसभा में गुरुवार को इन विभागों की अनुदान मांगों पर बहस होगी और फिर उसे पारित किया जाएगा।


