Saturday, 29 August 2026

सृमद्ध और विकसित भारत निर्मित करने वाला है बजट : सरोज बसंल


सृमद्ध और विकसित भारत निर्मित करने वाला है बजट : सरोज बसंल

टोंक जिला प्रमुख  सरोज बसंल  ने कहा  कि भारत-सरकार का वर्ष 2024-25 का बजट निर्मला सीतारामण वित्त मंत्री भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2024-2025 का प्रस्तुत बजट से देश का सुदृढ विकास तथा चहुॅंमुखी समृद्धि के मार्ग पर आगे बढेगा तथा प्रस्तुत बजट विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करेगा तथा विकास विस्तृत रोड मैप बजट में प्रस्तुत किया गया है। 

उन्होंने कहा कि बजट में सभी के लिए भरपूर अवसर का सृजन किया गया है जिसमे कृषि में उत्पादकता और अनुकूलनीयता, रोजगार और कौशल प्रशिक्षण, समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय, विनिर्माण और सेवाएं, शहरी विकास, उर्जा सुरक्षा, अवसंरचना, नवाचार अनुसंधान और विकास एवं अगली पीढी के सुधार हेतु बजट में प्राथमिकताएं दी गई है। 

जिला प्रमुख ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2024-25के बजट में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को पांच वर्ष के लिए और बढाया गया जिससे देश के 80 करोड लोगो को फायदा होगा। बजट में विशेष रूप से रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर भी ध्यान केन्द्रित किया गया है। बजट में पांच वर्ष की अवधि में 4.1 करोड युवाओं को लाभ दिया जावेगा।  बजट में इस वर्ष शिक्षा, रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के लिए 1.48 लाख करोड का भी प्रावधान किया गया है। 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार वर्ष 2024-25का प्रस्तुत बजट गरीबो का हितैषी, मध्यम वर्गीय परिवारों की आय बढाने वाला, रोजागार के अवसरों को बढाने वाला तथा लोगो के आर्थिक स्तर को मजबूत करने वाला है।  गरीबो का विकास करने वाले, बेरोजगार का रोजगार उपलब्ध कराने, लोगो का आर्थिक विकास करने वाले दमदार एवं शानदार  बजट पेश करने पर सरोज बसंल, जिला प्रमुख, नरेश बसंल पूर्व जिला परिषद सदस्य द्वारा नरेन्द्र भाई मोदी, प्रधानमंत्री भारत-सरकार एवं निर्मला सीताराम रमण, वित्त मंत्री भारत सरकार को बहुत शुभकामनाए दी है।

Previous
Next

Related Posts