Saturday, 29 August 2026

बिहार और आंध्र केंद्र के बजट में मालामाल कर दिया है राजस्थान के साथ सौतेला व्यवहार: भंवर जितेंद्र सिंह


बिहार और आंध्र केंद्र के बजट में मालामाल कर दिया है राजस्थान के साथ सौतेला व्यवहार: भंवर जितेंद्र सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने केंद्र के बजट को आर्थिक, नैतिक और सामाजिक झूठ का समावेश करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में देश के आर्थिक विकास का कोई खाका तैयार नहीं किया गया। 

उन्होंने कहा कि इस बजट में बिहार और आंध्र मालामाल कर दिए गए वहीं राजस्थान प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश और नायडू से डरा हुआ यह बजट पूरी तरह हवा हवाई है,इस बजट में नीति और नीयत दोनों का अभाव है। उन्होंने भाजपा के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि डबल इंजन वाली सरकार की पीठ थपथपा रहे भाजपाइयों यह बजट केवल कुर्सी बचाओ और असमानता वाला बजट है, इस बजट में अमीरों की बात छोड़ दे तो सभी वर्गों के लिए केवल निराशा ही निराशा है। उन्होंने कहा कि अडानी और अंबानी वाला यह बजट युवाओं, महिलाओं,बेरोजगारों, किसानों और जवानों के लिए केवल कोरे पन्नों जैसा है।

Previous
Next

Related Posts