Saturday, 29 August 2026

विधानसभा में 23 जुलाई मंगलवार को प्रातः काल 11 बजे प्रश्नकाल के साथ कार्रवाई होगी शुरू,युवा मामले और खेल,महिला एवं बाल विकास और उद्योग तीनों विभाग के अनुदान मांगों पर चर्चा


विधानसभा में 23 जुलाई मंगलवार को प्रातः काल 11 बजे प्रश्नकाल के साथ कार्रवाई होगी शुरू,युवा मामले और खेल,महिला एवं बाल विकास और उद्योग तीनों विभाग के अनुदान मांगों पर चर्चा

राजस्थान विधानसभा में 23 जुलाई मंगलवार को प्रातः काल 11:00 बजे प्रश्नकाल के साथ कार्रवाई शुरू होगी। शून्य काल में नियम 50 स्थगन प्रस्ताव,पर्ची और नियम 295 प्रस्ताव के माध्यम से विधायक विभिन्न मुद्दे सदन में रखेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को दो ध्यान आकर्षण प्रस्ताव को अनुमति प्रदान की है। पहले ध्यान आकर्षण प्रस्ताव भाजपा के ब्यावर से विधायक शंकर सिंह रावत का है। उन्होंने ब्यावर विधानसभा क्षेत्र में चीता-मेहरात और काठात समाज को मुस्लिमअल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक के आदेश जारी करने के संबंध में अल्पसंख्यक मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

दूसरा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव चोमू से कांग्रेस विधायक डॉ. शिखा मील बराला का है। उन्होंने चोमू विधानसभा क्षेत्र मेंभू माफिया की बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियों से उत्पन्न स्थिति के मामले में गृहमंत्री का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

लंच ब्रेक के बाद विधानसभा में सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक दी राजस्थान अर्बन को-ऑपरेटिव ब्रिक्स फेडरेशन लिमिटेड जयपुर का ऑडिट प्रतिवेदन 2022-23 प्रस्तुत करेंगे।

विधानसभा में मंगलवार को युवा मामले और खेल विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग और उद्योग विभाग के अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

Previous
Next

Related Posts