



भारतीय टीम तीन T20 और तीन वनडे मैच खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच गई है। भारतीय टीम के साथ हेड कोच गौतम गंभीर भी पहुंच चुके हैं। यह गंभीर का हेड कोच के रूप में पहला असाइनमेंट है। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया 3 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज़ खेलेगी। पहले टी20 सीरीज़ खेली जाएगी और फिर वनडे सीरीज़ का आगाज़ होगा। टी20 सीरीज़ में सूर्यकुमार यादव कप्तान के रूप में दिखाई देंगे, जबकि वनडे में नियमित कप्तान रोहित शर्मा नज़र आएंगे।
