Saturday, 29 August 2026

सिन्धौलिया गांव में बंद खदान शुरू करने को लेकर पथराव, एएसपी रामकुमार कस्वा सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी और नौ ग्रामीण भी घायल, आठ थानों की पुलिस जाप्ता तैनात


सिन्धौलिया गांव में बंद खदान शुरू करने को लेकर पथराव, एएसपी रामकुमार कस्वा सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी और नौ ग्रामीण भी घायल, आठ थानों की पुलिस जाप्ता तैनात

टोंक जिले के लाम्बाहरिसिंह पुलिस थानांतर्गत सिन्धौलिया गांव में सोमवार को खनन क्षेत्र में एक बंद पड़ी खदान के शुरू होने का ग्रामीणों ने विरोध किया। जिस मामले में समझाईश करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया। जिससे पथराव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा रामकुमार कस्वा सहित करीबन आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए वही पुलिस ग्रामीणों के बीच हुए पथराव से आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण भी घायल हो गए। जिसकी इतला के बाद जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन भी वहां पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिन्धौलिया गांव में एक बंद पड़ी माइंस से स्टे हटने का तर्क देते हुए सोमवार को खदान संचालक ने माइंस को शुरू किया वैसे ही ग्रामीणों ने इसका  विरोध किया। जिसकी इमला मिलने के बाद वहां पुलिस समझाने गई तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया इस हमले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। गांव में अचानक ग्रामीणों एवं पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो जाने के बाद घाड़, दूनी, बरोनी, झिराना,डिग्गी, पचेवर, लाम्बाहरिसिंह थानों की पुलिस बल पहुंचा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक गीता चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक शहर सुरेश कुमार, डीएसपी देवली राम सिंह भी गांव पहुंचे । डीएसपी मालपुरा महेंद्र कुमार मीणा ने भी सिन्धौलिया पहुंच घटना का जायजा लिया। गांव में तलावपूर्ण स्थिति बनी हुई है लेकिन  स्थिति नियंत्रण में है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर हमला होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने  सिन्धौलिया पथराव की घटना की जानकारी ली घटनास्थल का जायजा लिया। उपखंड अधिकारी अमित कुमार चैधरी, तहसीलदार राहुल पारीक भी घटनास्थल पहुंचे।

पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच  पथराव में राकेश पुत्र भैरूराम जाट निवासी मकराना,, देवराज पुत्र शिवकरण जाट, अर्जुन पुत्र मेवाराम जाट, अनिल पुत्र भागीरथ जाट, हरिराम पुत्र गोविंदराम जाट, श्रीराम पुत्र गुमानराम जाट, रामधन पुत्र मांगीलाल सभी नागौर निवासी व रामलाल पुत्र श्योजी नाथ व परशुराम पुत्र नन्दा नाथ निवासी सिन्धौलिया घायल हुए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous
Next

Related Posts