Saturday, 29 August 2026

22 जुलाई सोमवार को विधानसभा की कार्रवाई प्रश्नकाल के साथ सुबह 11:00 बजे होगी शुरू, जन संसाधन और वन एवं पर्यावरण विभाग के अनुदान मांगों पर चर्चा


22 जुलाई सोमवार को विधानसभा की कार्रवाई प्रश्नकाल के साथ सुबह 11:00 बजे होगी शुरू, जन संसाधन और वन एवं पर्यावरण विभाग के अनुदान मांगों पर चर्चा

राजस्थान विधानसभा में 22 जुलाई सोमवार को प्रातः 11:00 बजे प्रश्नकाल के साथ कार्रवाई शुरू होगी। शून्य काल में स्थगन प्रस्ताव, पर्ची, नियम 295 के माध्यम से विभिन्न समस्याओं को विधायक सदन में प्रस्तुत करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को दो ध्यान आकर्षण प्रस्तावरखने की अनुमति प्रदान की है। पहला ध्यान आकर्षण प्रस्ताव भाजपा के प्रताप सिंह सिंघवी का है। वे अपने विधानसभा क्षेत्र के छीपा बड़ौद में परवन सिंचाई परियोजना के अकावद के डूब क्षेत्र से प्रभावित गांवों को पूर्ण रूप से डूब क्षेत्र में शामिल करने और उन्हें मुआवजा दिलाने के लिए जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का ध्यान आकर्षित करेंगे।

दूसरा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव में भाजपा के उदयपुर ग्रामीण से विधायक फूलचंद मीणा उनके विधानसभा क्षेत्र जेबीएच चिकित्सालय और महाविद्यालय के भवन निर्माण में हुई अनियमितता को लेकर नगरीय विकास राज्य मंत्री जबर सिंह खर्रा का ध्यान आकर्षित करेंगे।

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय जयपुर, एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर, महाराजा सूरज सिंह बृज विश्वविद्यालय भरतपुर और गोविंद गुरु जनजाति विश्वविद्यालय बांसवाड़ा का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

लंच ब्रेक के बाद जल संसाधन विभाग के अनुदान मांगे का प्रस्ताव जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और वन एवं पर्यावरण विभाग की अनुदान मांगे का प्रस्ताव वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा विधानसभा में रखेंगे। जल संसाधनऔर वन एवं पर्यावरण दोनों विभाग की मांगों को लेकर चर्चा होगी दोनों मंत्री विधायकों की चर्चा का जवाब देंगे और मांगे पारित की जाएगी।

Previous
Next

Related Posts