Saturday, 29 August 2026

केंद्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की गाड़ी टकराई, निजी सचिव हुए घायल


केंद्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की गाड़ी टकराई, निजी सचिव हुए घायल

केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री जितिन प्रसाद शनिवार कोcअपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में बाढ़ग्रस्त से इलाके के दौरे पर थे। इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की गाड़ी काफिले में चल रही एक गाड़ी से टकरा गई। हादसे में केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री जितिन प्रसाद  के निजी सचिव भी घायल हुए हैं। 

केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी को मौके पर ही छोड़ दिया। वे दूसरी गाड़ी में बैठकर कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, एमएलसी सुधीर गुप्ता और बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद सवार थे.

हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि जितिन प्रसाद पूरी तरह से ठीक है और घटना के बाद वो अपने आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए हैं


    Previous
    Next

    Related Posts