Saturday, 29 August 2026

बिजनेसमैन की पत्नी की हत्या, पुलिस ने एक को लिया हिरासत में


बिजनेसमैन की पत्नी की हत्या, पुलिस ने एक को लिया हिरासत में

जयपुर में  खोह नागोरियान थाना क्षेत्र के गोनेर रोड राधा कृष्ण मंदिर के सामने गौरव वाटिका में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर और स्टाम्प विक्रेता सतीश चंद्र शर्मा की पत्नी मंजू शर्मा की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी ईस्ट कावेन्द्र सागर ने बताया कि गोनेर रोड राधा कृष्ण मंदिर के सामने गौरव वाटिका में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर और स्टाम्प विक्रेता सतीश चंद्र शर्मा की पत्नी मंजू शर्मा की हत्या की गई है। शनिवार दोपहर में कुछ बदमाश घर में घुसे और उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। महिला के पेट पर 12 से ज्यादा चाकू के निशान मिले हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरा कमरा खून से सना हुआ था। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए हैं।

उन्होंने बताया कि मंजू शर्मा के घर में किराए से रहने वाले एक युवक को हिरासत लिया है। पुलिस का कहना है कि श्रीकांत नाम के व्यक्ति ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने आसपास लगे हुए सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की है। कई जगहों पर छापेमारी कर एक युवक को हिरासत कर लिया है।

Previous
Next

Related Posts