Saturday, 29 August 2026

प्रिंसिपल ने चौथी कक्षा के छात्र की पिटाई, बच्चा हुआ बेहोश, अभिभावक ने कराया मामला दर्ज


प्रिंसिपल ने चौथी कक्षा के छात्र की पिटाई, बच्चा हुआ बेहोश, अभिभावक ने कराया मामला दर्ज

जयपुर के टैगोर नगर स्थित सुविधा आश्रम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एक घटना घटी जिसमें अभिभावक ने स्कूल प्रिंसिपल अंकित कुमार पर बच्चे को बेहरमी से पीटने का आरोप लगाकर शनिवार को महेश नगर थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है । 

अभिभावक रूपेश कुमार बडगोली ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। मेरे बेटा हार्दिक जब घर आया तब हमें जानकारी मिली, उसके दोनों तरफ के गालों पर चोट के निशान देखकर हम घबरा गए और चोट देखकर जब बच्चे से पूछा तो उसने बताया की स्कूल प्रिंसिपल अंकित सर ने उसकी पिटाई की है, जब कारण पूछा तो बच्चे ने बताया की उसकी और अन्य बच्चे के बीच धक्का मुक्की हो गई थी, जिस पर अंकित सर को गुस्सा आ गया और वह लगातार मारते गए उनकी पिटाई की वजह से बच्चा एक बार स्कूल में बेहोश भी हो गया था।

प्रिंसिपल की पिटाई से बच्चे के दोनों गालों सहित शरीर पर गहरे घाव साफ देखे जा सकते है। घर आने पर बच्चा बहुत जोरो से रोने लगा और दुबारा स्कूल ना जाने की बात कहने लगा। इस संदर्भ में मैंने महेश नगर थाने पर स्कूल प्रिंसिपल पर कार्यवाही सहित बच्चे की टीसी और पूरी फीस वापस करवाने के लिए शिकायत दर्ज करवाई है। 

संयुक्त अभिभावक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग

संयुक्त अभिभावक संघ से भी मदद मांगी है जिन्होंने बच्चे की स्थिति को देखकर ना केवल शिक्षा मंत्री मदन दिलावरको पत्र लिखा बल्कि शिक्षा विभाग को भी पत्र लिखकर स्कूल पर कार्यवाही की मांग की है।

संयुक्त अभिभावक संघ प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने  अभिभावक की शिकायत पर  शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और शिक्षा विभाग को इस घटना के संदर्भ में पत्र लिखा और सुविधा आश्रम स्कूल की मान्यता रद्द करने के साथ ही स्कूल प्रिंसिपल अंकित कुमार पर सख्त कार्यवाही की मांग की अगर विभाग ने कार्यवाही नही की तो संयुक्त अभिभावक संघ और अभिभावक स्कूल के खिलाफ स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगा।

Previous
Next

Related Posts