



राजस्थान विधानसभा 11:00 में शनिवार 20 जुलाई को प्रातः काल 11 बजे शून्य काल ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के चर्चा के साथ कार्रवाई शुरू हो गई।
विधानसभा में शनिवार को प्रश्नकाल नहीं रखा है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दो ध्यान आकर्षण प्रस्ताव शनिवार को रखें हैं। ध्यान आकर्षण प्रस्ताव में पहला विधानसभा में मारवाड़ जंक्शन से भाजपा के विधायक केसाराम चौधरी मारवाड़ जंक्शन के राजस्व ग्राम जोजावर में अक्षों में खोसरा का स्थान परिवर्तित कर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से भूखंडों के आवंटनके बारे में राजस्व मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।
दूसरे ध्यान आकर्षण प्रस्ताव में कांग्रेस के रतन देवासी का है उन्होंने पाकिस्तान के सीमावर्ती जिलों में संचालित अधिकृत आधार के केंद्र पर फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने से देश और प्रदेश की सुरक्षा को खतराउत्पन्न होने के संबंध में गृहमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।
छगनलाल राजपुरोहित आहोर विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़ी बाकली में पानी की टंकी होने और उसकी जगह नई टंकी बनाई जाने के मामले को लेकर याचिकाप्रस्तुत करेंगे।बिलाड़ा के विधायकअर्जुन लाल बिलाड़ा में सहायक अभियंता का कार्यालय खोले जाने को लेकर याचिका प्रस्तुत करेंगे।
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा हरदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय,राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय,जोधपुर और महाराजा गज सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। विधानसभा में लंच ब्रेक के बाद उच्च शिक्षा,तकनीकी शिक्षा और परिवहन विभाग के अनुदान मांगे उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा रखेंगे और इसी पर चर्चा कर अनुदान मांगे पारित कराई जाएगी।

