



राजस्थान विधानसभा की करवाई शुक्रवार 19 जुलाई को प्रातः काल 11:00 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू हो गई। शून्य काल में स्थगन प्रस्ताव,पर्ची और नियम 295 के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
शून्य काल में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दो ध्यान आकर्षण प्रस्ताव रखने की अनुमति प्रदान की है। पहले ध्यान आकर्षण प्रस्ताव भाजपा के विधायक केसाराम चौधरी का है जिसमें उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन केराजस्व गांव जोजावर में खसरो का स्थान परिवर्तित कर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से भूखंड काटने से उत्पन्न स्थिति पर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा का ध्यान आकर्षित करेंगे।
दूसरे ध्यान आकर्षण प्रस्ताव कांग्रेस के रतन देवासी का है उन्होंने पाकिस्तान के सीमावर्ती जिलों में संचालित अधिकृत आधार के केंद पर फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने से देश और प्रदेश की सुरक्षा को खतरा के मामले में गृहमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवापंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय 2023-24 का प्रतिवेदनऔर उद्योग राज्य मंत्री केके बिश्नोई राजस्थान स्टेट सीट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड का 45वां प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
विधानसभा में लंच ब्रेक के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग की अनुदान मांगोंको चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पेश करेंगेऔर उस पर पक्ष विपक्ष के विधायक बहस कर अनुदान मांगे पारित कराई जाएगी।


