



पुलिस लाइन डिस्पेंसरी में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. शालिनी मीणा को प्रशासनिक कारणों से एपीओ किया । यह आदेश संयुक्त शासन सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) प्रीति माथुर ने बुधवार को जारी किया है। डॉ. मीणा को आदेशों की प्रतीक्षा की अवधि में जयपुर मुख्यालय स्वास्थ्य भवन में अपनी उपस्थिति देनी होगी।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले डॉ. मीणा का नगर निगम वार्ड 62 के निर्दलीय पार्षद नरेन्द्र तुनवाल से विवाद हुआ था। पार्षद तुनवाल ने बुजर्ग महिला मरीज को उपचार नही देने की शिकायत की थी विवाद बढने पर इस दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायतें की थी। वही डिस्पेंसरी में कार्यरत चिकित्सा कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा को डाँ मीणा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
