Saturday, 29 August 2026

पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई ने सोफिया स्कूल में छात्राओं को सायबर क्राईम के खतरों एवं उनसे बचाव के बारे में किया जागरूक और दिलाई शपथ


पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई ने सोफिया स्कूल में  छात्राओं को सायबर क्राईम के खतरों एवं उनसे बचाव के बारे में किया जागरूक और दिलाई शपथ

पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई ने सोशल मिडियाऔर सायबर क्राईम के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को सोशल मिडिया का उपयोग मात्र शैक्षिक उन्नति के लिए सभी छात्राओं को शपथ दिलवाई।

गुरुवार को सोफिया सी.सै. स्कूल, अजमेर में पुलिस विभाग ‌द्वारा सायबर क्राईम जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सोफिया स्कूल की प्राचार्या सिस्टर जेस्सी ने पुलिस अधीक्षक को बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। इस सेमिनार का आयोजन  प्रकाश जैन अध्यक्ष इन्टरफेथ के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में  एसएचओ सिविल लाईन छोटेलाल  द्वारा छात्राओं को नये कानूनों के 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी होने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्था के व्याख्याता सुधीर तोमर ने भी नवीन कानूनी और उनकी प्रभावशीलता के बारे में अपने विचार व्यक्त किए ।

प्रकाश जैन अध्यक्ष इन्टरफैथ एवं पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई ने सोफिया सी.सै. स्कूल, अजमेर की नवीन प्रधानाचार्या सिस्टर जैस्सी जोसेफ का शॉल व बुके देकर स्वागत किया।

Previous
Next

Related Posts