Saturday, 29 August 2026

बीसलपुर बांध के पास बनास नदी पर बनेगी पुलिया, देवली से नसीराबाद तक फॉर लेन का होगा निर्माण, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने की घोषणा


बीसलपुर बांध के पास बनास नदी पर बनेगी पुलिया, देवली से नसीराबाद तक फॉर लेन का होगा निर्माण, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने की घोषणा

टोंक बीसलपुर बांध के पीछे की और बनास नदी पर देवली से टोडारायसिंह होते हुए सीधे जयपुर को जोड़ने के लिए 147 करोड़ रुपयों से पुलिया बनेगी।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बजट बहस पर जवाब देने के दौरान कई घोषणाएं की है। इसमें टोंक जिले को भी कई सौगातें मिली है, जिसमे 2 बड़ी सौगात दी है। इसमें देवली से वाया केकड़ी, नसीराबाद तक फॉरलेन बनाया जाएगा।

हालांकि इसका श्रेय केकड़ी विधायक शत्रुघन गौतम को जाता है। इसके लिए उन्होंने विधानसभा चुनाव के प्रचार में लोगों से वादा किया था कि वे जीते तो नसीराबाद से देवली तक फॉरलेन बनने तक नंगे पैर रहेंगे। वे चुनाव जीतने के बाद से नंगे पैर ही चल रहे है। यह फॉरलेन उनके सपना पूरा होना जैसे है। यह देवली तक बनने से इसका लाभ टोंक के लोगों को भी मिलेगा। इस 90 किमी लंबे फॉरलेन के लिए सरकार 650 करोड़ रुपए खर्च करेगी।दूसरी सबसे बड़ी घोषणा टोंक जिले के लिए बीसलपुर बांध के पास बनास नदी पर देवली से बीसलपुर, टोड़ारायससिंह होते हुए जयपुर रोड को सीधा जोड़ने के लिए पुलिया बनेगी। इसके लिए सरकार ने 147 करोड़ रुपयों की घोषणा की। राज्य सरकार की इस घोषणा के पीछे सबसे बड़ा प्रयास क्षेत्रीय विधायक और जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का रहा है। यह पुलिया बनने के बाद पर्यटक समेत अन्य यात्री बरसात के दिनों में भी जयपुर से सीधा टोडारायसिंह, बीसलपुर होते हुए देवली आ सकेंगे। इसी तरह देवली से भी बीसलपुर होते हुए लोग जयपुर जा सकेंगे। इससे पर्यटन को भी बढ़ावामिलेगा। पर्यटन के रूप में विकसित हो रहे टोडारायसिंह और बीसलपुर बांध को देखने के लिए सर्दी, गर्मी, बरसात में इस रूट से आ जा सकेंगे। इससे समय और आर्थिक बचत होगी।

Previous
Next

Related Posts