



केकड़ी से भाजपा के विधायक शत्रुघन गौत्तम ने केकड़ी-देवली-नसीराबाद सड़क को फॉर लेने कराने की मांग को लेकर विधायक बनने के साथ ही चप्पल-जूतों का त्याग कर दिए थे। 222 दिन बाद मंगलवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बजट बहस के दौरान की गई घोषणा के बाद उनकी मांग पूरी हो गई हैं।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के केकड़ी-देवली-नसीराबाद सड़क को फॉर लेन करने की घोषणा करने के साथ ही विधायक शत्रुघन गौत्तम का लिया प्रण पूरा हो गया। अब वे 22 जुलाई को अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच फिर से चप्पल पहनेंगे।
भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम ने उनकी मांग पूरी करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया।
उल्लेखनीय की भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम विधायक बनने के बाद से ही बिना चप्पल जूते नंगे पेर रहते थे। इस कठिन तपस्या के बाद ही उन्हें यह सफलता मिली है।