Saturday, 29 August 2026

ईडी ने जल जीवन मिशन घोटाले में संजय बड़ाया को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर 4 दिन का लिया रिमांड


ईडी ने जल जीवन मिशन घोटाले में संजय बड़ाया को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर 4 दिन का  लिया रिमांड

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जल जीवन मिशन(जेजेएम) घोटाले में पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया को गिरफ्तार किया है। इस घोटाले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून की धाराओं के तहत यह चौथी गिरफ्तारी की है। संजय बड़ाया को देर शाम को कोर्ट में पेश कर 4 दिन का रिमांड लिया है।

ईडी अधिकारियों ने बताया कि संजय बड़ाया को सुबह 9 बजे ईडी कार्यालय बुलाया गया और करीब 5 घंटे तक पूछताछ की गई। नाम न बताने की शर्त पर ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि हमें जेजेएम मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग में बड़ाया की सक्रिय भूमिका का संकेत देने वाले कुछ आपत्तिजनक सबूत और दस्तावेज मिले हैं। जांच में यह पाया गया कि संजय बड़ाया निजी ठेकेदारों और बिचौलियों के साथ सक्रिय रूप से संपर्क में था और पीएचईडी के अधिकारियों की ओर से रिश्वत ले रहा था। 

अब तक ईडी ने इस मामले में पीयूष जैन और उसके पिता पदम चंद जैन और महेश मित्तल को गिरफ्तार किया है। जानकार सूत्रों की मानें तो संजय बड़ाया को देर शाम को कोर्ट में पेश कर 4 दिन का रिमांड लिया है। 

Previous
Next

Related Posts