Saturday, 29 August 2026

रेनवाल-जोबनेर सड़क मार्ग पर कार और ट्रक की टक्कर में 2 लोग घायल, खाटूश्याम के दर्शन करके लौट रहे


रेनवाल-जोबनेर सड़क मार्ग पर कार और ट्रक की टक्कर में 2 लोग घायल, खाटूश्याम के दर्शन करके लौट रहे

जयपुर जिले के रेनवाल-जोबनेर सड़क मार्ग पर मंगलवार सुबह 6 बजे कार और ट्रक की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल हुए दो घायलों को डॉक्टर ने जयपुर रेफर कर दिया। जिसे 108 एम्बुलेंस की मदद से जयपुर एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में आठ लोग सवार थे। जो मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। खाटूश्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। रेनवाल जोबनेर मुख्य सड़क पर सामने से आ रहे ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से रेनवाल उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों की तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टर ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया है।

घायलों में इंदौर के रहने वाले योगेश कुमार, मंजू बाई , सुधीर कुमार , शगुन बाई , कविता बाई , रीता बाई ,पायल, विवेक कुमार शामिल थे। पुलिस ने इनके परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी हैं। हालांकि मंजू बाई और कविता बाई के अलावा सभी को सामान्य चोट लगी हैं। जिनका रेनवाल उप जिला अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।

ये सभी लोग 14 तारीख को एमपी इंदौर से खाटू श्याम दर्शन के लिए निकले थे। मंगलवार सुबह ही ये लोग वापस लौट रहे थे थे। लेकिन रास्ते में दुर्घटना होने और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर इन्हें स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 

    Previous
    Next

    Related Posts