



डबल इंजन की सरकार के सहयोग से बजट घोषणा करेंगे पूरी, किसानों को दिन में बिजली, 2 हजार नई सरस डेयरी, 1 हजार सहकारी डेयरी समितियां खोलेंगे और देंगे 500 पॉलिटेक्निक छात्राओं को स्कूटी: दीया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने लंबी बजट बहस के बाद विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों का सीधे तौर पर जवाब दिया। उन्होंने यह जताने का प्रयास किया कि वे बजट बहस के दौरान सदन में मौजूद रही या नहीं लेकिन उन्हें सभी की जानकारी है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश का बजट केंद्र के बजट से पहले क्यों लाया गया हैइसके बारे में मैं बताना चाहती हूं कि हमने 31 अगस्त तक का लेखा अनुदान ले रखा है ऐसे में आगे के काम का चलाने के लिए बजट पहले लाना जरूरी हो गया था।
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली मिलेगीऔर बिजली की ट्रांसमिशन लाइन के नीचे आने वाली किसानों की जमीनों का डीएलसी की दर से 30 फीसदी ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा। बिजली के ट्रांसमिशन टावर के लिए किसानों की जमीन का डीएलसी दर से दोगुना मुआवजा मिलेगा। ट्रांसमिशन टावर के चारों तरफ एक मीटर एक्स्ट्रा जमीन की गणनाकर मुआवजा दिया जाएगा।
मंगलवार को विधानसभा में बजट बहस जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार बाड़मेर में 48 करोड़ की लागत से भारत-पाक सीमा चौकियों तक सड़कें बनेंगी, पहले फेज में इस साल 9 चौकियों तक सड़क बनाई जाएगी और एक हजार गांवों को डामर सड़क से जोड़ा जाएगा।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि भजनलाल सरकार हर साल 500 पॉलिटेक्निक छात्राओं को स्कूटी देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विशेषट्रेन चलाई जाएगी जिसके माध्यम से राजस्थान के लाेग अयोध्या में राम लला के दर्शन करने जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। अब तक इस योजना में केंद्र सरकार 5 हजार रुपए दे रही थी। माना जा रहा है कि राज्य सरकार 5 हजार रुपए अपनी तरफ जोड़कर महिलाओं के खाते में यह पैसा डालेगी।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चों को आयुष्मान योजना के तहत 5 हजार रुपए प्रति माह मिलेंगे। इसके लिए योजना के अंदर ही बाल संबल योजना शुरू होगी। इसके साथ ही प्रदेश में 2000 नई सरस डेयरी खोली जाएगी। एक हजार सरस मित्र बनाए जाएंगे, 1000 सहकारी डेयरी समितियां खोली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए मोबाइल वैन की संख्या बढ़ाई जाएगी। हर मेडिकल कॉलेज पर ब्रेस्ट कैंसर वैन उपलब्ध कराई जाएगी। आरजीएचएस में फेफड़े और किडनी के इलाज के लिए विशेष पैकेज मुहैया कराए जाएंगे।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 100 गौशालाओं को गौ काष्ठ मशीन रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश में नशे की रोकथाम के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनेगी।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान रेवेन्यू बोर्ड मॉर्डनाइजेशन सिस्टम लागू किया जाएगा, इस पर 5 साल में 50 करोड रुपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि भूमि ज्ञान, नामांकरण, गैर खातेदारी से खातेदारी भूमि जैसे कामों के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा।
दीया कुमारी ने विपक्षी सदस्यों द्वारा बजट पर सवाल उठाने को लेकर कहा कि जब आपकी सरकार थी, तब यह सुझाव दे देते तो राजस्थान का नुकसान नहीं होता। कांग्रेस सरकार ने मुंगेरीलाल के सपने दिखाए थे, इसीलिए सब रो रहे हैं। उन्होंने शायरी के जरिए कहा कि मैं विरोधियों की भी इज्जत करती हूं।
दिया कुमारी ने कहा कि बजट का पूरा क्रियान्वयन होगा। विपक्ष के साथी बार-बार कहते हैं कि बजट कैसे आएगा, आप चिंता मत करो। हमारे यहां डबल इंजन की सरकार है। हमने जो भी घोषणाएं की हैं, उन्हें हम पूरा करके दिखाएंगे।
प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने विधानसभा में बजट पर सरकार को जमकर घेराऔर कई सवाल किए खड़े सवाल, कहां ईआरसीपी के एमओयू सदन में रखो और ओपीएस के बारे में स्पष्ट करो
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में बजट बहस में सरकार को प्रभावशाली तरीके से गिरने का काम किया।उन्होंने सरकार कोआईना दिखाया और कुछ अच्छे सुझाव देकर यह जताने का प्रयास किया कि वे नकारात्मक सोच नहीं रखते हैं।उन्होंने चुटकुले अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्रीजी यहां कुछ लोग सदन में ऐसे मानने वाले नहीं हैं, इनको मंत्री बना दीजिए।
विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान मंगलवार प्रतिपक्ष के नेता ने कहा कि हर बजट की एक प्राथमिकता होती है, आपकी प्राथमिकता में क्या है, आपने अपनी 10 प्राथमिकताओं में गरीबों को 9 वें नंबर पर रखा है। गुड गवर्नेंस को अपने 10 नंबर पर रखा है, इससे आपका विजन नजर आ रहा है। आपने बजट में 4 लाख नई नौकरियों की घोषणा की है। सरकार में 4 लाख तो पद ही खाली नहीं होंगे, आप इतनी नौकरियां देंगे कहां से, जब जवाब दें तो इस बारे में बताना।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि आप ओपीएस को जारी रखना चाहते हैं या नहीं, यह सदन में क्यों नहीं बताते। विधायकों ने ओपीएस पर सवाल लगाए तो उनके जवाब क्यों नहीं दिए? अखिल भारतीय सेवाओं के अफसर ओपीएस के पक्ष में हैं। आपकी केंद्रीय वित्त मंत्री ओपीएस के खिलाफ है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि ईआरसीपी भाजपा सरकार की योजना थी, लेकिन केंद्र ने इसे लटकाए रखा। अब भाजपा सरकार आने के बाद एमओयू किया है। छह महीने हो गए, ईआरसीपी पर दिल्ली में सीएम एमओयू करके आए थे, वो एमओयू कहां है ? वो एमओयू आप सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहे? एमओयू सार्वजनिक इसलिए नहीं कर रहे, क्योंकि आपने मध्यप्रदेश के आगे राजस्थान के हितों को गिरवी रख दिया है।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आधा इंजन इधर, आधे उधर खींच रहे हैं। कोई कहते हैं, मुख्यमंत्री चला रहे हैं। मुझे खुशी है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भले आदमी है, पहली बार जीतकर आने वाले को मुख्यमंत्री बनाया। मुख्यमंत्री जी मौका बार-बार नहीं मिलता, साबित करना होता है। उन्होंने कहा कि सरकार में चल किसकी रही है, यह पता नहीं है। कोई कहता है, मुख्यमंत्री की चल रही है, कोई कहता है ब्यूरोक्रेसी की चल रही है। ब्यूरोक्रेसी में भी किसकी चल रही है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री किसी गरीब की बेटी की शादी में शामिल नहीं होते, लेकिन जिस पर आरोप लगाते हैं, उस उद्योगपति के बेटे की शादी में शामिल होते हैं। इस सदन के एक सदस्य ने गांधी को लेकर एक टिप्पणी की। सावरकर और गांधी की मुलाकात लंदन में हुई थी, सावरकर ने मांसाहार का समर्थन किया, लेकिन गांधी ने शाकाहार का समर्थन किया।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि 400 पार का नारा दिया था, क्या हुआ? भगवान राम ने सबरी और गिलहरी दोनों का मान रखा था। जूली ने अयोध्या, बद्रीनाथ में बीजेपी की हार पर तंज कसते हुए कहा कि आपको तो ब्रह्मा, विष्णु, महेश ने खारिज कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि किसी गरीब को दाल-मसाले मिल रहे थे, किसी गरीब को सस्ता रसोई का सामान मिल रहा था, आपके पेट में क्यों दर्द हो गया? कांग्रेस राज की जनहित की स्कीम्स को आपने बंद कर दिया। गरीब को लाभ मिल रहा था। मुख्यमंत्रीजी, आप भले आदमी हैं। आपसे गरीबों की स्कीम्स बंद करवाकर ये पाप का घड़ा आप पर फोड़ना चाहते हैं।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किरोड़ीलाल मीणा के विभाग के बजट में कटौती करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किरोड़ीजी का बजट क्यों काट दिया, खेती-ग्रामीण विकास का बजट कम कर दिया। भाषण के दौरान सरकार के मंत्रियों ने नाराजगी जताई तो जूली ने कहा कि इस सरकार के मंत्रियों का व्यवहार ऐसा है, जैसे विपक्ष में हों।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि बजट में आपने जितनी घोषणाएं की हैं, वित्त मंत्रीजी इनके लिए बजट में कितना प्रावधान रखा है, यह भी बताना। कोविड के बावजूद हमारा राजकोषीय घाटा आपसे कम रहा था। मुख्यमंत्री आप हमें कोस रहे थे, आपने तो 70 हजार करोड़ का राजकोषीय घाटा प्रस्तावित किया था। जब से राजस्थान बना है, सबसे ज्यादा राजकोषीय घाटा आपकी सरकार का है। हम पर आरोप लगाने से पहले खुद का देख लिया करो, यह तो अब प्रस्तावित था, जब एक्चुअल आएगा, तब तो यह घाटा और बढ़ेगा।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि बजट में सरकार ने 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने की घोषणा कर दी, केवल 300 करोड़ का बजट है। इतने से फंड में कहां से बन जाएंगे। कहीं जमीनों के भाव बढ़ाने के लिए तो इसकी घाेषणा नहीं की।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पेपरलीक वसुंधरा राजे सरकार के समय हमसे ज्यादा हुए थे। आपने कार्रवाई की है, लेकिन पेपरलीक में मछलियों को पकड़ रहे हैं, मगरमच्छ खुले में घूम रहे हैं। पेपरलीक की जड़ कहां है, उस तक पहुंचने की जरूरत है। हम एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहेंगे, उससे कुछ बदलाव आना नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कोटा में कोचिंग के बच्चों के सुसाइड के मामले सामने आ रहे हैं। कोचिंग एक धंधा बन गया है। तमिलनाडु में सरकार ने कोचिंग बैन करने का मन बना लिया है। गरीब का बच्चा कैसे पढ़ेगा? कोचिंग वाले आज मगरमच्छ बनकर लूट रहे हैं, इस पर क्या नीति है?
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक शेर सुनाते हुए भाजपा की लोकसभा चुनावों में कम सीटें आने पर तंज कसा। कहा- तेरी रहबरी का सवाल है, तू यह बता काफिला क्यों लूटा, 25 से 14 लोकसभा सीट पर क्यों आए, यह भी जवाब दे देना।
मंगलवार 16 जुलाई को प्रातः काल 11:00 बजे प्रश्नकाल के साथ विधानसभा कार्रवाई शुरू होगी।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को भी दो सो शून्य काल के दौरान ध्यान आकर्षण प्रस्ताव रखने की अनुमति प्रदान की है। कांग्रेस के शाहपुरा से विधायक मनीष यादव द्वाराअपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों मेंबढ़ते अपराधों के मामले का ध्यान जाकर प्रस्ताव को अनुमति प्रदान की है।इस ध्यान आकर्षण को लेकर कांग्रेस हंगामा करेगी औरसरकार को गिरने का काम होगा।
दूसरा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव बांदीकुई से भाजपा विधायक भागचंद का है। उन्होंने बिजली राज्य मंत्री हीरालाल नागर का ध्यान आकर्षित किया है और लिखा है कि उनके क्षेत्र में एक कृषक के बिजली का कनेक्शन काटने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा बिल देने की घटनाउजागर की गई है। इस मामले को लेकर भी विपक्ष हंगामा कर सकता है !
शून्य काल में स्थगन प्रस्ताव,पर्ची और नियम 295 कहते हैं विधायक अपने विधानसभा की समस्याओं रखेंगे।
शून्य काल के बाद विधानसभा कि पर्यावरण समिति के अध्यक्ष दयाराम परमारअपनी समिति का प्रथम और द्वितीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। आहोर से विधायक छगनलाल पुरोहित एक याचिकाविधानसभा में रखेंगे।इस याचिका में आहोर विधानसभा क्षेत्र के गांव मुनेवा में बिजली लाइन बदलनेकी मांग रखी जाएगी। विधानसभा में लंच ब्रेक के बादबजट पर सामान्य वाद-विवाद शुरू होगा। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी बहस का जवाब देंगी। इस दौरान कई घोषणाएं होंगी। बीजेपी विधायकों ने बजट बहस के दौरान स्थानीय स्तर पर कई मांगें रखी हैं। उन स्थानीय स्तर की मांगों को पूरा करने के लिए घोषणाएं होने के आसार हैं। 4 बजे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बजट बहस पर भाषण होगा। जूली बजट में पेश किए गए 2030 और 2047 के विजन को लेकर सरकार को घेरेंगे।

