Saturday, 29 August 2026

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी की तबीयत बिगड़ी, एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में कराया भर्ती


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी की तबीयत बिगड़ी, एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में कराया भर्ती

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी की तबियत सोमवार देर रात बिगड़ने के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल भर्ती कराया गया है। अचानक अस्थमा अटैक के चलते विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी को वेंटिलेटर पर लिया गया है।

विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के पत्नी की तबियत गंभीर है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सोमवार देर रात अचानक अस्थमा अटैक के चलते वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी को तुरंत एसएमएस अस्प्ताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर लिया गया।

जानकारी मिलने के तत्काल बाद देर रात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी एसएमएस पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम पूछी। एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी, अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. गिरधर गोयल सहित अन्य चिकित्सक देर रात अस्पताल पहुंचे। वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में इंद्रा देवी का इलाज चल रहा है।

Previous
Next

Related Posts