



टोंक हाल ही मानसून की शुरूआत में शहर के पानी के निकास के लिए बनाए गए नालों पर अतिक्रमण करके निकास को अवरूद्व किए जाने से विभिन्न मौहल्ले एवं कालोनियों में जल भराव के हालातों के बाद अब टोंक नगर परिषद ने ऐसे अतिक्रमणों को हटाने का निर्णय लिया है।
जिला कलक्टर डॉ.सौम्या झा के निर्देश के बाद नगर परिषद टोंक के सभापति अली अहमद एवं आयुक्त ममता नागर ने इस मामले में टोंक शहर की पिछले दिन हुई बारिश से कई बस्तियों में बरसाती पानी के नालों से निकास नहीं होने को गम्भीरता से लेते हुए सोमवार को राजस्व अधिकारी राजपाल बुनकर की अगुवाई में पांच सदस्यीय अतिक्रमण हटाओं समिति का गठन किया है। जिसमें सहायक नगर नियोजक लेखराज सैनी,सहायक अभियंता भंवरलाल सैनी,अतिकमण हटाओं प्रभारी चन्द्रप्रकाश तथा संबंधित कनिष्ठ अभिंयता को शामिल किया गया है।
आयुक्त ने नालों की सफाई में अवरोध बने अतिक्रमणों को हटाए जाने की हिदायत देते हुए नोटिस जारी किए है जिनमें तीन दिन में स्वंय ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है।नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि यदि नियत अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो नगर परिषद टोंक अतिक्रमण हटाए हुए हर्जा खर्चा अतिक्रमी से वसूला जाएगा। नगर परिषद आयुक्त ममता नागर ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ समिति की ओर से सोमवार को अन्नपूर्णा बमोर रोड इलाकें में 19 अतिक्रमियों को नोटिस जारी किए गए है साथ ही ऐसे अतिक्रमणों को लाल रंग से चिन्हित किया गया है।