Saturday, 29 August 2026

कृषि विभाग कैंपस में पौधारोपण ,जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा-स्वच्छ पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक


कृषि विभाग कैंपस में पौधारोपण ,जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा-स्वच्छ पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक

टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल ने सोमवार को कृषि विभाग परिसर में कृषि एवं उद्यान विभाग की तरफ  से आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम के तहत नीम का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कृषि एवं उद्यान विभाग के कार्मिको द्वारा सौ पौधो का रोपण किया गया।

 जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि पौधे धरती का श्रृंगार है, पौधे पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए आवश्यक है, पौधे जीवन दायनी ऑक्सीजन प्रदान करते है एवं हानिकारक कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण कर मानव जीवन को सुरक्षित रखने का कार्य करते है, प्राकृतिक आपदाओं से भी वृक्ष हमारी रक्षा करते है। 

कृषि विभाग के  संयुक्त निदेशक वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि विभागीय परिसर में लगाये गये पौधो को शत प्रतिशत जीवित रखा जायेगा, इस हेतु जिला कृषि आदान विक्रेता संघ एवं आई डी बी आई द्वारा 55 ट्री गार्ड निःशुल्क उपलब्ध कराये गये है। कृषि विभाग को  इफको द्वारा 2 हजार नीम के पौधे निः शुल्क उपलब्ध कराये है । पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा रोपित किये जा रहे, पौधो को जीवित रखने हेतु उचित व्यवस्था करने का सुझाव दिया।

उपनिदेशक उद्यान चन्द्र प्रकाश बड़ाया,उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक दिनेश कुमार बैरवा, सहायक निदेशक रामपाल शर्मा, सहायक निदेशक उद्यान नन्द राम मीणा, सहायक निदेशक रिपुदमन सिंह,  कृषि अधिकारी पूनम श्री,कृषि अधिकारी विनोद वर्मा,सहायक कृषि अधिकारी रामावतार गुर्जर, सहित अनेक कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts