Saturday, 29 August 2026

देखें लाइव: 15 जुलाई सोमवार लंच ब्रेक के बाद विधानसभा की कार्रवाई शुरू,गोल्फ क्लब की वित्तीय गड़बड़ियां की जांच एसओजी से कराई जाएगी


देखें लाइव: 15 जुलाई सोमवार लंच ब्रेक के बाद विधानसभा की कार्रवाई शुरू,गोल्फ क्लब की वित्तीय गड़बड़ियां की जांच एसओजी से कराई जाएगी

गोल्फ क्लब की वित्तीय गड़बड़ियां की जांच एसओजी से कराई जाएगी: झाबर सिंह खर्रा 

भाजपा विधायक कालीचरण सराफ के ध्यान आकर्षण प्रस्ताव  गोल्फ क्लब के संचालन में व्यापक भ्रष्टाचार मामले को लेकर स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विधानसभा मेंघोषणा की की सरकार इस मामले में वित्तीय गड़बड़ियां की जांच एसओजी से कराई जाएगी। 

उन्होंने कहा कि इस मामले में एडवोकेट जनरल से राय लेकर सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन याचिका में भी आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जयपुर के गोल्फ क्लब को  दिल्ली में दिल्ली विकास प्राधिकरण के अधीन चल रहे गोल्फ क्लब की तर्ज पर यहां भी इस प्रकार की व्यवस्था जयपुर के गोल्फ क्लब संचालन किया जाएगा ।

विधानसभा में लंच ब्रेक, अब कार्रवाई दोपहर 2:00 बजे पुन: शुरू होगी

राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई सोमवार 15 जुलाई को प्रश्न काल के साथ शुरू हो गई है।आप राजस्थान के पंछी डिजिटल वेबसाइट के माध्यम से इसेदेख सकते हैं ।……

सीकर कॉलेज में एससी हॉस्टल खोलने पर होगा विचार: अविनाश गहलोत

सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने धोद से भाजपा विधायक गोरधन वर्मा के प्रश्न के जवाब में कहा कि सीकर कॉलेज में एससी हॉस्टल खोलने पर विचार होगा।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने विधानसभा में सवाल के जवाब में कहा कि सीकर में एससी हॉस्टल के लिए कांग्रेस सरकार ने जमीन आवंटित की। उसी जमीन को निरस्त कर दिया। इससे जाहिर है कांग्रेस सरकार दलित समाज के साथ न्याय नहीं करना चाहती थी। इनकी कथनी और करनी में अंतर है। पिछली सरकार में दलित समाज के साथ अन्याय हुआ। अब से उच्च शिक्षा और दोनों विभाग मिलकर सीकर में हॉस्टल खोलने के लिए उचित कार्यवाही करेंगे।

धोद से भाजपा विधायक गोरधन वर्मा ने कहा- हम जब भी एसी/एसटी के हॉस्टल के लिए प्रस्ताव भिजवाएं, तो उसे पूरा करें। सीकर संभाग बन चुका है, लेकिन आज तक वहां एससी छात्रों के लिए हॉस्टल नहीं है।

Previous
Next

Related Posts