Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का सोमवार को नागौर दौरा,भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खींवसर उप चुनाव को लेकर करेंगे चर्चा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का सोमवार को नागौर दौरा,भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खींवसर उप चुनाव को लेकर करेंगे चर्चा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने विधानसभा के होने वाले उप चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर सीपी जोशी सोमवार को नागौर जिले का दौरे पर जा रहे हैं। 

नागौर जिले के खींवसर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर नागौर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी दोपहर 2:00 बजे संगठन की बैठक करेंगे। यही नहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी हाल ही में विधानसभा में पेश बजट को लेकर भी भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे।

Previous
Next

Related Posts