



15 जुलाई सोमवार को विधानसभा की करवाई प्रातकाल 11:00 बजे प्रश्न काल के साथ शुरू होगी।
विधानसभा के शून्य काल में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दो ध्यान आकर्षण प्रस्ताव भी लगाए हैं। पहले ध्यान आकर्षण प्रस्ताव भाजपा केविधायक कालीचरण शराब का है। इसमें उन्होंने गोल्फ क्लब क्लब के संचालन में व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा का ध्यान आकर्षित किया है। इसको लेकर पक्ष-विपक्ष के साथ सदस्यों के बीच तीखी नोक झोक हो सकती है।
दूसरा ध्यान आकर्षित प्रस्ताव भाजपा के बीकानेर दक्षिण के भाजपा विधायक जेठानंद व्यास का है। उन्होंने इस ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से प्रदेश में राजस्थान सोसाइटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1958 के अंतर्गत पंजीकृत समितियां को राज्य सरकार द्वारा आवंटित भूखंडों पर भू माफिया द्वाराअवैध कब्जा कर जमीन हड़पने से उत्पन्न स्थिति को लेकरसहकारिता राज्य मंत्री का ध्यान आकर्षित किया है।
पंचायत राज मंत्री ओटाराम देवासीआपदा प्रबंधन सहायताएवं नागरिक सुरक्षा विभाग की तीन अधिसूचनाएं सदन में पेश करेंगे। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावतरा जस्थान नदी बेसिन और जल संसाधन योजना अधिनियम 2015 की धारा 15 के अंतर्गत राजस्थान नदी बेसिन और जल संसाधन योजना प्राधिकरण का वार्षिक अधिवेशन प्रस्तुत करेंगे ।
विधानसभा में सोमवार को गांधी वाटिका न्यास (निरसन) विधेयक 2024 को पूर:स्थापित किया जाएगा । वैसे तो मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा इसके प्रभारी मंत्री हैं लेकिन यह विधेयक मुख्यमंत्री की जगह नामित मंत्री द्वारा पूर:स्थापित विधानसभा में किया जाएगा। विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विधायक स्थगन प्रस्ताव,नियम 295 और पर्ची के माध्यम से विभिन्न मुद्दे उठाकर चर्चा करेंगे।
लंच ब्रेकऔर उसके बाद बजट पर सामान्य वाद विवाद शुरू होगा।

