



मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका का रविवार 14 जुलाई को वेडिंग रिसेप्शन है। इस रिसेप्शन को मंगल उत्सव का नाम दिया गया है। ये फंक्शन मुंबई के BKC स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रहा है।
अनंत-राधिका की शादी 12 जुलाई को हुई थी। इसके बाद 13 जुलाई को दोनों की आशीर्वाद सेरेमनी हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।