Saturday, 29 August 2026

स्वायत शासन राज्य मंत्री खर्रा की नाराजगी, जेडीए ने 15 जुलाई से अवैध अतिक्रमण हटाने का किया निर्णय, मुख्यमंत्री शर्मा के विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुरा होगी शुरुआत


स्वायत शासन राज्य मंत्री खर्रा की नाराजगी, जेडीए ने 15 जुलाई से अवैध अतिक्रमण हटाने का किया निर्णय, मुख्यमंत्री शर्मा के विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुरा होगी शुरुआत

स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा की नाराजगी के बाद अब जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने 15 जुलाई से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने का फैसला किया है। जेडीए सोमवार को इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुरा से होगी।

जेडीए के मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई को गोपालपुरा मोड़ से गुर्जर की थड़ी तक लगभग 3 किलोमीटर क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद 16 जुलाई को मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से श्याम नगर अजमेर रोड तक 4 किलोमीटर तक सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

18 जुलाई को जयपुरिया अस्पताल से एसएल मार्ग होते हुए दुर्गापुरा फ्लाई ओवर तक लगभग 3 किलोमीटर क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई  होगी। 19 जुलाई को वैशाली नगर में नेशनल हैंडलूम के पीछे नर्सरी सर्किल, गुप्ता स्टोर, वैशाली सर्किल से खातीपुरा तिराहे तक 4 किलोमीटर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा।

20 जुलाई को मालवीय नगर फ्लाईओवर से प्रधान मार्ग तक लगभग 2.2 किलोमीटर क्षेत्र में कार्रवाई के बाद 22 जुलाई के दिन गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहसे 200 फीट बाईपास तक लगभग 8 किलोमीटर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाया जाना प्रस्तावित है। 23 जुलाई को रामनिवास बाग से घाट गेट, आगरा रोड से दिल्ली रोड, ईदगाह, ट्रांसपोर्ट नगर तक 7 किलोमीटर के क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद 24 जुलाई को सांगानेर सर्कल से चौरडिया पेट्रोल पंप, मालपुरा गेट, सवाई माधोपुर टूटी पुलिया तक 5 किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होगी।

25 जुलाई को झारखंड महादेव तिराहे से क्वींस रोड खातीपुरा तिराहे होते हुए लता सर्किल तक 4 किलोमीटर क्षेत्र और इसके बाद 29 जुलाई को एसएमएस हॉस्पिटल से नारायण सिंह सर्किल, त्रिमूर्ति सर्किल, जेके लोन से बांगड़ अस्पताल तक लगभग 3 किलोमीटर क्षेत्र और आखिर में गोपालपुरा बायपास से रामबाग सर्किल तक लगभग 4.5 किलोमीटर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Previous
Next

Related Posts