Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस ने 5 साल तक ईआरसीपी को सिर्फ चुनावी मुद्दा बनाया,हमारी सरकार ने तीन महीने में मंजूरी दी अब पीने का पानी भी मिलेगा: हीरालाल नागर


कांग्रेस ने 5 साल तक ईआरसीपी को सिर्फ चुनावी मुद्दा बनाया,हमारी सरकार ने तीन महीने में मंजूरी दी अब पीने का पानी भी मिलेगा: हीरालाल नागर

ऊर्जा राज्यमंत्री एवं टोंक जिला प्रभारी मन्त्री हीरालाल नागर ने कहा कि  प्रदेश में डबल नही ट्रिपल इंजन की सरकार है केन्द्र के साथ ही राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार है अब न तो पीने के पानी की कमी होगी न ही सिंचाई के लिए। मन्त्री नागर ने राज्य की पिछली कांग्रेस की गहलोत सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि सिर्फ कांग्रेस ने ईआरसीपी को मुददा बनाया चुनाव जीतने के लिए लेकिन हमने तीन महिने में ही ईआरसीपी को मन्जूरी दी है। प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर रविवार को टोंक पहुचे जिन्होने बजट घोषणाओं संबंधी जिला अधिकारियों की बैठक ली साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की।

ऊर्जा राज्यमंत्री हीरा लाल नागर ने मीडिया से बातचीत में बिजली, पानी और भविष्य में राजस्थान के लिए बजट घोषणाओं सहित योजनाओं को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमारी सरकार ने बजट पेश किया है जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए की बजट में जो योजनाएं लेकर आए हैं उनकी क्रियान्विति सुनिश्चित होनी चाहिए ,हमने सीधा अधिकारी को कहा है किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वृक्ष डिपार्टमेटो में टेंडर पारदर्शिता के साथ होने चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी के लिए भी कई योजनाएं आई है जल जीवन मिशन योजना का लाभ भी मिलेगा ताकि घर-घर जो पानी पहुंचाने की योजना है उसका लाभ मिल सके।

ऊर्जा राज्यमंत्री नागर ने बिजली मामले में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आज हमने सरकार आने के बाद जो योजनाएं बनाई है वह उत्पादन की योजनाएं हमने हाथ में ली है,32000 मेगावाट की हमने प्रोडक्शन का जो प्लांन बनाया है और जिसमें 2 लाख 25 हजार करोड़ कि जो योजनाएं हैं उसको क्रियान्वित करने में 4 से 5 साल लगेंगे। कांग्रेस ने 5 सालों में कोई भी बिजली का उत्पादन प्लान नहीं लगाया। उन्होंने उत्पादन किया नही तो फिर बिजली मिलेगी कहा से मिलेगी वो आज राजनीति कर रहे हैं कि बिजली नही मिल रही हैं तो मै उनसे पूछना चाहता हूं कि आपने उत्पादन किया होता तो आज हम बिजली देने में सक्षम होते। पिछली सरकार ने चुनाव में किसानों को ठगने का काम किया है उनको कनेक्शन देने नहीं थे केवल किसानों को आस जगा दी कि 2022 तक के डिमांड निकाल दिए हैं और किसानों ने इस आशा में जमा करा दिए कि कनेक्शन आ जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस के महासचिव एवं टोंक विधायक  सचिन पायलट की ओर से राज्य सरकार के हालातों को लेकर दिए बयान पर हमलावर होते हुए कहा कि यह तो पायलट साहब को ज्यादा पता है कि 5 साल उनकी क्या दुर्दशा हुई है। किन हालातो में वो कहा-कहा घिरे रहे है और कहां रहे हैं ये वो ही बता सकेंगे। क्या उनको मिला ,क्या उनकी हालत रही ये पायलट को अच्छी तरह मालूम है कि उन्होंने कैसे अपनी सरकार में 5 साल निकाले हैं और उनको क्या-क्या दिन देखने पड़े हैं। इसलिए उनको इस पर बोलने से पहले अपनी सरकार में 5 साल उनकी हालत रहीे यदि वह नही बोले तो बेहतर होगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने पिछले दिनों टोंक में मंत्री किरोडी लाल मीणा के स्तीफा प्रकरण पर सवाल खड़े करते हुए भजन लाल सरकार को कोसा था साथ ही विधानसभा उपचुनावों में प्रदेश की सभी पांच सीटो पर जीत का दावा किया था । इस मामले में एक सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने पिछली अशोक गहलोत सरकार पर हमलावर होते हुए अशोक गहलोत-सचिन पायलट विवाद को लेकर सचिन पायलट पर जुबानी हमला बोला । इससे पहले टोंक पंहुचने पर ऊर्जा राज्यमंत्री  व जिले के प्रभारी मंत्री हीरा लाल नागर का टोंक भाजपा जिलाध्यक्ष  अजीत सिंह मेहता एवं जिला प्रमुख सरोज बंसल,पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश बंसल ने  स्वागत किया ।


Previous
Next

Related Posts