Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक: केंद्रीय एवं राज्य सरकार के लोक कल्याणकारी निर्णयों का अभिनंदन और संगठन की नीति, विचार और सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प


भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक: केंद्रीय एवं राज्य सरकार के लोक कल्याणकारी निर्णयों का अभिनंदन और संगठन की नीति, विचार और सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प

भाजपा की आत्मा अगर उसका विचार है तो कार्यकर्ता उसका प्राण : शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता नींव का पत्थर है। भाजपा की आत्मा अगर उसका विचार है तो कार्यकर्ता उसका प्राण है। उन्होने कहा कि भाजपा सत्ता के स्वर्ण सिंहासन पर बैठने नहीं आई बल्कि दरिद्र नारायण की सेवा और समृद्ध विकसित राजस्थान के लिए सत्ता में आई है। हमारे लिए राजनीति प्रोफेशन नहीं मिशन है यही कारण है कि राम मंदिर, धारा 370 जैसे पुराने मुद्दों का समाधान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत एक ताकत बनकर उभरा है जहां राष्ट्र हित सर्वोपरी है। 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि समाज में चार ही जातिया हैं गरीब, युवा, किसान और मातृशक्ति। इन चारोें के ही कल्याण के लिए भाजपा संकल्पबद्ध है। किसानों का भला करने के लिए आवश्यक है कि फसलों का उत्पादन बढे, उत्पादन की लागत कम हो, उत्पादन का उचित मूल्य मिले , उसके नुकसान की भरपाई हो, फसलों का विविधिकरण हो और किसान प्राकृतिक खेती की ओर लौटे। 

चिंदी मिल गई तो खुद को बजाज समझ रहे हैं राहुल गांधीः शिवराज सिंह 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी को चिंदी मिल गई तो अपने आप को बजाज समझने लगे हैं इसी के चलते वो उस हिंदु समाज को हिंसक बताने का पाप कर रहे हैं। जिस हिंदु समाज ने वसुधैव कुटुम्बकम् और सर्वे भवन्तु सुखिनः का विचार दिया। उन्होने कार्यकर्ताओं को सावचेत किया कि वे कांग्रेस के द्वारा झूठे नैरेटिव गढ़ने के प्रति सजग रहें और प्रखरता से अपनी बात को रखें। उन्होने कार्यकर्ताअेां का आह्वान किया कि जिम्मेदारी के भाव से राष्ट्र हित में विचार को और सरकार के काम को जनता तक पहुंचाए।  

संसद में कांग्रेसी नेताओं द्वारा किया जा रहा है शर्मनाक आचरण: भूपेन्द्र यादव 

केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कार्यसमिति के दौरान लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार का अभिनंदन प्रस्ताव रखा।  केंद्रीय नेतृत्व के अभिनंदन वाले प्रस्ताव का कार्यसमिति में मौजूद सभी लोगों ने स्वागत किया। भूपंेद्र यादव ने कहा कि देश की जनता ने विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए मोदी सरकार को चुना है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मैन्यूफैक्यूरिेंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए गए है, मोदी के नेतृत्व में हम गौरवशाली देश बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे है। 

उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जो 543 में से 99 सीट लाकर जश्न मना रही है, कांग्रेस पार्टी का वैचारिक दिवाला निकल चुका है, कांग्रेसी नेताओं ने आरक्षण के नाम पर भ्रम फैलाकर चुनाव लड़ा लेकिन जनता ने उनको आइना दिखा दिया। संसद में कांग्रेसी नेताओं द्वारा शर्मनाक आचरण किया जा रहा है। 

अर्जुनराम मेघवाल ने भूपेंद्र यादव द्वारा रखे केंद्रीय नेतृत्व के अभिनंदन प्रस्ताव का किया अनुमोदन, कहा पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल होगा ऐतिहासिक और जन कल्याणकारी 

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा रखे गये केंद्रीय नेतृत्व के अभिनंदन प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक और जन कल्याणकारी होगा, पीएम मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले किसानों के कल्याण हेतु किसान सम्मान निधि की फाईल पर हस्ताक्षर किये। यह उनकी देश के अन्नदाता के प्रति उदार सोच का उदाहरण है। मेघवाल ने कहा कि एक जुलाई को देश में तीन कानूनों को लागू किया गया। जिसमें भारतीय दंड संहिता को भारतीय न्याय संहिता, सीआरपीसी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम को भारतीय साक्ष्य अधिनियम के रूप में लागू किया गया है। कांग्रेस ने हमेशा आरोप लगाने की राजनीति की है, इस लोकसभा चुनाव में संविधान के नाम पर भ्रम फैलाकर कांग्रेस ने लोगों को गुमराह किया, लेकिन देश की जनता ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मौका दिया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की बात करने वाली कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब के खिलाफ काम किया। 1952 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने नॉर्थ बोम्बे सीट से चुनाव लड़ रहे बाबा साहब के खिलाफ दुष्प्रचार कर उन्हे चुनाव हराया। उन्होने कहा कि अंबेडकर जी को संसद में आने से रोकने के लिए कांग्रेस ने ओछे हथकंडे अपनाए यह जानकारी समाज को देने की आवश्यकता है।

कांग्रेस फूट डालों राज करो की नीति पर चलने वाली पार्टी है: विनय सहस्त्रबुद्धे   

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि भाजपा की नीतियां और विचारधारा सुशासन की ओर ले जाने वाली है, जबकि कांग्रेस के पास ना तो कोई नीति है और ना ही नेतृत्व। कांग्रेस फूट डालों राज करो की नीति पर चलने वाली पार्टी है, लेकिन भाजपा सरकार के चलते कांग्रेस कामयाब नहीं हो पाई। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने केरल में पहली बार कमल का फूल खिलाया है तो वहीं दूसरी ओर तमिलनाडू और तेलंगाना में भाजपा का वोटबैंक बढ़ा है। उड़ीसा में पहली बार भाजपा की सरकार बनी और आंध्रप्रदेश में भाजपा का वोटबैंक बढ़ा है, भाजपा में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल है। देश में 2014 से सुशासन का पर्व शुरू हुआ था। केंद्र के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार बेहतर कार्य कर रही है। 

भाजपा में बूथ को मजबूत करने पर किया जा रहा है फोकस: दुष्यंत गौतम

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने कई चुनौतियां है, लेकिन भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बदौलत पीएम मोदी इन चुनौतियों का सामना कर पा रहे है, पीएम मोदी के 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने में कार्यकर्ताओं और देश की जनता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम में राजनीति से अलग सामाजिक सरोकार के विषय होते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसे सुनना चाहिए। एक वृक्ष मां के नाम मुहीम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। भाजपा में पन्ना प्रमुख, मंडल, बूथ, हर स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा में बूथ को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है। 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि संवधिान की दुहाई देने वाली कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को बदलने का काम किया। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटी और वहां संविधान लागू किया गया। 

भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के बूते कांग्रस के झूठे भ्रम को तोड़ने का कार्य किया जाएगा: विजया राहटकर

प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार द्वारा जन हितेषी और ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं। सरकार के कार्यों से प्रदेश की जनता खुश है, सरकार के कार्यो के बदोलत ही भाजपा आगामी समय में पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी। भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के बूते कांग्रस के झूठे भ्रम को तोड़ने का कार्य किया जाएगा। भाजपा की भजनलाल सरकार ने आपणो अग्रणी राजस्थान थीम पर बजट पेश किया है। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और डबल इंजन सरकार जनता के हित में काम कर रही है।   

भजनलाल सरकार के ऐतिहासिक कार्यों और निर्णयके समर्थन का प्रस्तावरखा राजेंद्र राठौड़ नेसतीश पूनिया ने कियाअनुमोदन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा अल्प समय में ही किए ऐतिहासिक कार्याें और निर्णयों के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए अभिनंदन प्रस्ताव पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने रखा और हरियाणा के प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया ने इसका अनुमोदन किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दामोदर अग्रवाल ने पिछली कार्यसमिति के बाद दिवंगत हुए राजनैतिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों के प्रति शौक प्रस्ताव रखा। 

केंद्रीय एवं राज्य सरकार के लोक कल्याणकारी निर्णयों का अभिनंदन और संगठन की नीति, विचार और सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प: कर्नल राज्यवर्धन सिंह

उद्योग मंत्री मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कार्यसमिति के बारे में प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में दो प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय एवं राज्य सरकार के लोककल्याणकारी निर्णयों का अभिनंदन किया और संगठन की नीति, विचार और सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया गया। 

कार्यसमिति के दौरान मंच पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्का सिंह गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे। 

मंच संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल और श्रवण सिंह बगड़ी ने किया। 

Previous
Next

Related Posts