Saturday, 29 August 2026

श्री राजपूत सभा के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के बीच कराया समझौता,शिव सिंह ने मकराना से मांगी माफी


श्री राजपूत सभा के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के बीच कराया समझौता,शिव सिंह ने मकराना से मांगी माफी

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के बीच शुक्रवार को मारपीट और फायरिंग मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया । पकड़े गए आरोपियों में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह भी शामिल है। पुलिस ने उन्हें शुक्रवार देर रात शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज करवाए गए हैं। इसके बाद में दोनों पक्षों के बीच श्री राजपूत सभा के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई ने समझौता कर दिया। 

एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वैशाली नगर निवासी दिग्विजय सिंह, महादेव सिंह, युवराज सिंह राठौड़, चित्रकूट निवासी शिव सिंह, करधनी निवासी रामसिंह शेखावत और ओसीवाडी मुंबई निवासी सुरजीत सिंह, जयपुर के झोटवाड़ा निवासी भूपेन्द्र सिंह नरूका और वैशाली नगर निवासी प्रद्युम्न सिंह हैं। इनमें छह आरोपी शिव सिंह के पक्ष से और दो आरोपी महिपाल मकराना पक्ष के हैं।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष शिव सिंह के गनमैन ने श्री राजपूत करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के सिर पर बंदूक की बट मार दी थी, जिससे वह लहूलुहान हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिपाल को एसएमएस अस्पताल भिजवाया था, जहां ट्रोमा में उनका उपचार चल रहा है।

श्री राजपूत समाज अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि राजपूत समाज की संस्थाएं और वरिष्ठ लोग चाहते हैं कि समाज के युवा लड़े नहीं। मेरा श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष शिव सिंह से कोई झगड़ा नहीं है और जो भी मतभेद था वह दूर गया है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष शिव सिंह ने कहा कि जो घटना हुई थी वह गलतफहमी के कारण हुई थी। उन्होंने कहा कि यह हमारे परिवार का मसला है आपस में सुलझा लिया है। अब दोनों पक्षों के बीच कोई मन मुटाव नहीं है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष शिव सिंह ने कहा कि मैं महिपाल सिंह मकराना से माफी मांगता हूं।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि चित्रकूट निवासी श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष शिव सिंह ने रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि श्री राजपूत करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और अन्य उनके कार्यालय पर आए। कमरे में बैठकर बात करते हुए गार्ड की पिस्तौल छीन कर फायर किया और अभद्रता करने लगे। श्री राजपूत करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना की तरफ से फागी निवासी भूपेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी।

जिसमें बताया कि शिव सिंह शेखावत और उनके 20 से 25 साथियों ने बात करने के लिए अपने कार्यालय बुलाया। मारपीट करते हुए पिस्तौल निकाल धमकाया और फायर कर दिया। कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की पुलिस अब यह पता लगा रही है कि फायर किसने किया। पुलिस को एक खोल मिला है। यह खोल किस हथियार से चलाया गया है। इसकी जांच की जा रही है।

    Previous
    Next

    Related Posts