Saturday, 29 August 2026

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का निवाई में स्वागत ,भाजपा जिलाध्यक्ष मेहता ने की हनुमानजी की तस्वीर भेंट


कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का निवाई में स्वागत ,भाजपा जिलाध्यक्ष मेहता ने की हनुमानजी की तस्वीर भेंट

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का शनिवार को सुबह ट्रेन से भोपाल से जयपुर जाते समय निवाई रेलवे स्टेशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। करीब ढाई मिनट के ठहराव के समय केन्द्रीय मन्त्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कृषि मंत्री चौहान को हनुमानजी की तस्वीर भेंट की।

केन्द्रीय कृषि मन्त्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह मदुरई से बीकानेर जाने वाली एसी स्पेशल ट्रेन 22631 से जयपुर जा रहे थे। इसका पता लगते ही भाजपा  जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निवाई के पास रेलवे स्टेशन पहुंचे। जैसे ही ट्रेन वहां पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने भाजपा एवं शिवराज चौहान जिंदाबाद के नारे लगाए। जिनको सुनते ही पूर्व मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान गेट पर आ गए साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड देख मंत्री चौहान अपने आप को नहीं रोक सके तथा हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए ट्रेन से नीचे उतरे। साथ ही मंत्री चौैहान ने जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता सहित कार्यकर्ताओं के हाथ जोड करके रामा-श्यामा की और हाल चाल जाने। हालांकि समय का अभाव होने से वे सभी से एक-एक करके बातचीत नहीं कर सके, लेकिन उनकी सादगी को देखकर सभी कार्यकर्ता खुश नजर आए। करीब ढाई मिनट बाद ट्रेन जयपुर के लिए रवाना हो गई।कृषि  मंत्री का स्वागत करने वालों में पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, निवाई नपा अध्यक्ष दिलीप इसरानी, महेन्द्र चैधरी, सुनील जैन, विशाल मेहता, शैलेन्द्र जैन,जयनारायण, विष्णु चावला, रामगोपाल सेवलिया, सीताराम सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Previous
Next

Related Posts