Saturday, 29 August 2026

जिला कलक्टर डॉ. दीक्षित ने अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के नव निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ


जिला कलक्टर डॉ. दीक्षित ने अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के नव निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) अजमेर की नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुक्रवार को  जिला कलक्टर डॉ भारती दीक्षित ने कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण से पूर्व जिला कलक्टर डॉ भारती दीक्षित एकीकृत महासंघ के पदाधिकारियों ने  शॉल, बुके, स्मृति चिन्ह देकर सम्मान स्वागत किया ।

 जिला कलक्टर द्वारा एकीकृत महासंघ के  जिलाध्यक्ष कान्ति कुमार शर्मा का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। सभी 18 विभागों के राज्य कर्मचारी पदाधिकारियों को गुलाब का फूल देकर सम्मान किया गया। जिला कलक्टर दीक्षित  ने कहा कि जिले के सभी विभागों के  कर्मचारियों के प्रति  प्रशासन के द्वार सदैव खुले हैं। जिला स्तर की  कर्मचारियों के मांगो का तत्काल समाधान किया जायेगा साथ ही समय पर पदोन्नतियां व कर्मचारियों की हर मांग प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार तक पहुंचाई जाएगी।

नव नियुक्तअखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत)अजमेर की नवगठित जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष कांति कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश मेहरा, महेन्द्र सिंह राठौड़ व गिरिराज किशोर उपाध्याय, उपाध्यक्ष गोपाल किशन शर्मा,नवीन शर्मा, सईद अहमद व राजकुमार बाधमार, जिला मंत्रीव संयोजक भागचंद योगी, प्रवक्ता उम्मेदमल टेलर, महामंत्रीअरविंद शर्मा, नेतसिंह रावत, मोहनलाल बीलवाल व

मोहनलाल चण्डालिया, वित्त मंत्री जगदीश प्रसाद महावर,संगठन मंत्री अनिल कुमार, बीरम सिंह रावत, गंगाशरण जाटव व विपुल शर्मा, संयुक्त सचिव हिम्मत सिंह, मोहनलाल चौधरी, नवनीत जैन, सूरजमल वर्मा व विजय सिंह गौड़,प्रचार मंत्री सज्जन सिंह गुर्जर, रमजान खान, प्रभुलाल गुर्जर व रामसिंह रावत सहित अन्य पदों पर नियुक्ति की गई

इस मौके पर एकीकृत महासंघ अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार को प्रदेश में कार्यरत संविदा कर्मचारियों  के नियमितिकरण पर जल्द फैसला करना चाहिए कम मानदेय वेतन में कई संविदा कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति गरीबी रेखा से भी नीचे पहुँच गई है राज्य सरकार को 10 वर्ष से जो संविदा कर्मी नियमित सेवा कार्य कर रहे है उन्हे नियमित कर संविदा रुल-2022 को समाप्त कर देना चाहिए।

Previous
Next

Related Posts