Saturday, 29 August 2026

गहने-कैश और कीमती सामान का बैग लेकर दूल्हे के सामने दूसरे युवक की बुलेट पर बैठकर लुटेरी दुल्हन हुई फरार,कोर्ट में इस्तगासा से मामला कराया दर्ज


गहने-कैश और कीमती सामान का बैग लेकर दूल्हे के सामने दूसरे युवक की बुलेट पर बैठकर लुटेरी दुल्हन हुई फरार,कोर्ट में इस्तगासा से मामला कराया दर्ज

लुटेरी दुल्हन धोखे से दूल्हे को बहाना बनाकर अपने गांव ले गई। गहने-कैश और कीमती सामान का बैग लेकर दूल्हे के सामने बुलेट सवार के साथ बैठकर फरार हो गई। पीड़ित दूल्हे ने लुटेरी दुल्हन गैंग के खिलाफ कोर्ट में कोर्ट में इस्तगासा के माध्यम से प्रताप नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

प्रताप नगर निवासी 35 वर्षीय दूल्हे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि परिचित विक्रम और उसकी पत्नी घर मिलने आए थे। बातचीत के दौरान आरोपी दंपती ने उसकी शादी करवाने का झांसा दिया। शादी कराने की एवज में 2 लाख रुपए की डिमांड की। कुछ दिन बाद शादी के लिए लड़की बुलाकर दिखाई। पसंद आने पर शादी कराने के एवज में 2 लाख रुपए ले लिए।

12 जून को प्रताप नगर स्थित एक मंदिर में शादी करवा दी। दूल्हा-दुल्हन के बीच 500 रुपए के स्टाम्प पर शादी का समझौता हुआ। चार-पांच दिन ससुराल में रहने के दौरान गांव में कुछ रस्म निभाने चलने का बहाना बनाया।

17 जून को दूल्हे को साथ लेकर दुल्हन अपने गांव ले गई। अगले दिन सुबह पहुंचने पर मकान के बाहर लॉक लगा मिला। दुल्हन ने कॉल पर किसी से बात करने के बाद दूल्हे को बताया कि मां किसी रिश्तेदार के घर गई है। दो-तीन घंटे में वापस लौट आएगी। उसके कुछ देर बाद बुलेट सवार युवक घर के बाहर आकर रुका। दूल्हे के सामने ही गहने-कैश और कीमती सामान का बैग उठाकर दुल्हन बुलेट सवार साथी के साथ बैठकर चली गई। इंतजार के दौरान दूल्हे को धोखा देकर दुल्हन के भागने का पता चला। 

Previous
Next

Related Posts