Saturday, 29 August 2026

भाजपा की वृहद कार्यसमिति 13 जुलाई को, शिवराज सिंह, राष्ट्रीय महासचिव गौतम, मुख्यमंत्री शर्मा, पार्टी पदाधिकारी सहित 8000 जनप्रतिनिधि होंगे शामिलः सीपी जोशी


भाजपा की वृहद कार्यसमिति 13 जुलाई को, शिवराज सिंह, राष्ट्रीय महासचिव गौतम, मुख्यमंत्री शर्मा, पार्टी पदाधिकारी सहित 8000 जनप्रतिनिधि होंगे शामिलः सीपी जोशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कल सुबह 09 बजे से जयपुर के सीतापुरा स्थिति जेईसीसी सभागार में ऐतिहासिक वृहद कार्यसमिति का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यसमिति ऐसे अवसर पर हो रही है जब देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने शपथ ली है, और प्रदेश में भाजपा की सशक्त भजनलाल सरकार है। 

उन्होंने कहा कि कार्यसमिति में पंचायत राज के जनप्रतिनिधि, निकाय जनप्रतिनिधि, सासंद, विधायक, मंत्री मुख्यमंत्री और प्रदेश पदाधिकारियों सहित आठ हजार से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। केंद्र की ओर से एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम उपस्थित रहेंगे। 

भाजपा मुख्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यसमिति की तैयारियों के लिए बनाई गई व्यवस्था टोलियां प्रत्येक काम को बारीकी से कर रही हैं। दो सत्रों में होेने वाली वृहद कार्यसमिति के दौरान प्रदेश से केंद्र सरकार में बनाए गए चार मंत्रियों का स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। भाजपा की आगामी कार्ययोजना का रूटमैप बनाया जाएगा। प्रेसवार्ता में भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ उपस्थित रहे।  

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा नहीं है नाराज, लगातार संपर्क में है:  सीपी जोशी

भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कृषि मंत्री डॉ. करोड़ी लाल मीणा लगातार उनके संपर्क में है। उनकी सत्ता और संगठन से कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा परकटाक्ष करते हुए कहा कि वह प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली को को सदन में बोलने नहीं देते।

Previous
Next

Related Posts