Saturday, 29 August 2026

विधायकों के लिए फास्‍ट टैग शिविर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया शुभारम्‍भ, कहा एक ही स्‍थान पर समस्‍त सुविधा


विधायकों के लिए फास्‍ट टैग शिविर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया शुभारम्‍भ, कहा एक ही स्‍थान पर समस्‍त सुविधा

राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को यहां विधानसभा में विधायकों के लिए लगाए गए चार दिवसीय फास्‍ट टैग शिविर का शुभारम्‍भ किया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस शिविर में विधानसभा सदस्‍यों को फास्‍ट टैग बनाने की सुविधा उपलब्‍ध करवाई जा रही है।

अध्‍यक्ष देवनानी की पहल पर विधानसभा में लगाए इस शिविर से विधायकों को एक ही स्‍थान पर फास्‍ट टैग से संबंधित सम्‍पूर्ण प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि विधायकों के लिए फास्‍ट टैग के लिए एक ही स्‍थान पर सुविधा उपलब्‍ध करवाई गई है। 

फास्‍ट टैग का यह शिविर शुक्रवार 12 जुलाई, सोमवार 15 जुलाई और मंगलवार 16 जुलाई तक प्रात: 11:00 बजे से सांय 4:00 बजे तक यह शिविर आयोजित किया है। राज्‍य में विधायकगण के लिए टोल छूट फास्‍ट टैग जारी किया जाएगा और अन्‍य राज्‍य के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के उपयोग के लिए वॉलेट में बैलेंस रखा जाना आवश्‍यक होगा।

शिविर में विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी के पहुँचने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक हर्षित पारीक ने पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर उनका स्‍वागत किया। विधान सभा प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, शिविर संचालन प्रभारी केके शर्मा, प्राधिकरण के सुरेश सैनी, किशन गोपाल और विनोद मौजूद थे। 

Previous
Next

Related Posts